Bank Holidays List November 2026: त्योहारों के मौसम में अगर आपको नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, जैसे कैश जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या चेक क्लियरेंस, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 में दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे.
ध्यान रहे कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. किसी एक शहर में बैंक बंद होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. जानिये नवंबर महीने में आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.
बैंकों की क्षेत्रीय छुट्टियां
9 नवंबर (दिवाली/गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/विश्वकर्मा दिवस): अगरततला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर (बलिप्रतिपदा/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नया साल): अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर (भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चाकोबा): गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. (गंगटोक में 9 से 11 नवंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे).
13 नवंबर (वांगला महोत्सव): शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे.
16 नवंबर (छठ पूजा – शाम का अर्घ्य): पटना और रांची में बैंक छुट्टी रहेगी.
20 नवंबर (इगास-बगवाल): देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर (सेंग कुट स्नेम): शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे.
24 नवंबर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा): इस दिन देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे—नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर, रांची, रायपुर, शिमला आदि.
27 नवंबर (कनकदास जयंती): बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां
त्योहारों की क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा, देश भर के सभी बैंक रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहेंगे:
8 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
14 नवंबर: दूसरा शनिवार (Second Saturday)
15 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
22 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
28 नवंबर: चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
इस बात पर गौर करें कि बेंगलुरु में 27 नवंबर कनकदास जयंती और 28 नवंबर चौथे शनिवार के कारण लगातार 2 दिन बैंक बंद रहेंगे.
29 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
अगर आपके शहर में बैंक शाखाएं बंद हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन बैंकिंग, नेटबैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं पूरे महीने 24 घंटे चालू रहेंगी. हालांकि, चेक क्लियरेंस और पासबुक प्रिंटिंग जैसे कामों के लिए आपको बैंक शाखा खुलने का इंतजार करना होगा, इसलिए अपने बैंक के काम पहले से ही प्लान कर लें.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
22 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
23 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 day agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 days agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines