Bank Holidays in November 2026: नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें त्योहारों और छुट्टियों की राज्यवार पूरी लिस्ट

Bank Holidays in November 2026: नवंबर महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे. देखिए अपने शहर और राज्य के हिसाब से बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची.

Bank Holidays List November 2026 India State Wise RBI Calendar Chhath Puja Diwali Guru Nanak Jayanti in Hindi.

नवंबर में द‍िवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई बड़े त्‍योहार हैं. (Photo - AI)

Bank Holidays List November 2026: त्योहारों के मौसम में अगर आपको नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, जैसे कैश जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या चेक क्लियरेंस, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 में दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

ध्यान रहे कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. किसी एक शहर में बैंक बंद होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. जान‍िये नवंबर महीने में आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.

विज्ञापन

बैंकों की क्षेत्रीय छुट्टियां

9 नवंबर (दिवाली/गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/विश्‍वकर्मा दिवस): अगरततला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.

10 नवंबर (बलिप्रतिपदा/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नया साल): अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

11 नवंबर (भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगोल चाकोबा): गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. (गंगटोक में 9 से 11 नवंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे).

13 नवंबर (वांगला महोत्सव): शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

16 नवंबर (छठ पूजा – शाम का अर्घ्य): पटना और रांची में बैंक छुट्टी रहेगी.

20 नवंबर (इगास-बगवाल): देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

23 नवंबर (सेंग कुट स्‍नेम): शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे.

24 नवंबर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा): इस दिन देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे—नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर, रांची, रायपुर, शिमला आदि.

विज्ञापन

27 नवंबर (कनकदास जयंती): बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां
त्योहारों की क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा, देश भर के सभी बैंक रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहेंगे:

विज्ञापन

8 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

14 नवंबर: दूसरा शनिवार (Second Saturday)

विज्ञापन

15 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

22 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

विज्ञापन

28 नवंबर: चौथा शनिवार (Fourth Saturday)

इस बात पर गौर करें क‍ि बेंगलुरु में 27 नवंबर कनकदास जयंती और 28 नवंबर चौथे शनिवार के कारण लगातार 2 दिन बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

29 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

अगर आपके शहर में बैंक शाखाएं बंद हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन बैंकिंग, नेटबैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं पूरे महीने 24 घंटे चालू रहेंगी. हालांकि, चेक क्लियरेंस और पासबुक प्रिंटिंग जैसे कामों के लिए आपको बैंक शाखा खुलने का इंतजार करना होगा, इसलिए अपने बैंक के काम पहले से ही प्लान कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ