हर किसी का सपना होता है उसका खुद का घर हो। इसी सपने को पूरा करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की अनंत नगर योजना लाया गया है। मोहान रोड पर प्रस्तावित इस आधुनिक रिहायशी योजना में अब कम आय वर्ग के लोगों को सिर्फ 10 लाख से भी कम कीमत में फ्लैट्स दिए जाएंगे। बता दें कि इन फ्लैट्स का निर्माण कार्य अगले ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा और आपको समय पर पजेशन सौंप दिया जाएगा। ये योजना न केवल सस्ते घर का सपना पूरा करेगी, बल्कि शहर के स्मार्ट विकास की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। यहां पर 6 लाख से 25 लाख रुपये कीमत तक के 2502 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। एलडीए अगले महीने इसके लिए पंजीकरण खोलेगा। अभी इस योजना के लिए रेरा में पंजीकरण कराया जा रहा है।
मिलेंगी ये सुविधाएं
LDA की और से अनंत नगर योजना की शुरुआत उच्च आय और मध्य वर्ग के जमीन आवंटन से हुई थी, जहां प्लॉट्स की कीमत 45 लाख से 1 करोड़ रुपए तक थी, लेकिन अब LDA ने उस वर्ग को भी ध्यान में रखा, जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपए तक है। ऐसे लोगों के लिए खास प्रावधान करते हुए लगभग 5,000 फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत सिर्फ 10 लाख रुपए से कम होगी। इन फ्लैट्स में 300 से 500 स्क्वायर फीट तक का क्षेत्रफल होगा और सभी नई सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें- सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज
एलडीए ने कही ये बात
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा के कबीर नगर में पूर्व में 608 निम्न मध्य आय वर्ग (एसएमआईजी) और 912 मध्य आय वर्ग (एमआईजी) भवन निर्मित किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग रह भी रहे हैं। इस योजना को अब विश्राम नगर का नाम दिया गया है। यहां नए बहुमंजिला आवासीय भवन निर्मित किए जा रहे हैं।
वहीं एलडीए के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना में निम्न मध्य आय वर्ग (एसएमआईजी) और मध्य आय वर्ग (एमआईजी) के कुल 1520 फ्लैट पहले ही बन चुके हैं। इन्हें पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत आवंटित किया जा रहा है। इच्छुक लोग एलडीए की वेबसाइट ldaonline.co.in के माध्यम से ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। एसएमआईजी का क्षेत्रफल लगभग 1032 वर्ग फुट और कीमत लगभग 33 लाख रुपये है। एमआईजी का क्षेत्रफल 977 वर्गफुट व कीमत 31 लाख रुपये है
मंडलायुक्त ने दिया भरोसा
मंडलायुक्त रोशन जैकब ने आवंटियों को भरोसा दिया है कि सभी को उनके प्लॉट मिलेंगे। उनकी एलडीए वीसी से बात हुई है। एलडीए को जमीन अधिग्रहण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा और सभी को प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद उस पर कब्जा दिया जाएगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस LDA योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। योग्य आवेदकों की लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर लॉटरी के माध्यम से फ्लैट्स बांटे जाएंगे। बता दें कि फ्लैट की खरीद के लिए 10 साल तक की आसान किस्तों की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोगों के लिए घर खरीदना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
14 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines