भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बाजार में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सर्विस ‘Amazon Now’ को दिल्ली में लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस पहले से बेंगलुरु में मौजूद थी और अब इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शुरू कर दिया गया है।
Amazon Now का मकसद है ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान सिर्फ 10 मिनट में उनके दरवाज़े तक पहुंचाना। फिलहाल यह सेवा दिल्ली के चुनिंदा पिन कोड में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसे जल्द ही और शहरों में विस्तार देने की योजना बना रही है।
क्या है Amazon Now और इसमें क्या मिलेगा?
Amazon Now दरअसल Amazon के ऐप में ही एक अलग सेक्शन के तौर पर उपलब्ध है। यहां ग्राहक फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, स्नैक्स और अन्य ग्रॉसरी आइटम्स ऑर्डर कर सकते हैं, वो भी सिर्फ 10 मिनट में डिलीवरी के साथ।
यह सेवा तेज़ डिलीवरी के लिए खास तौर पर तैयार किए गए लोकल डिलीवरी हब्स और माइक्रो-विहाउसिंग सिस्टम पर आधारित है। इसका सीधा मुकाबला Zepto, Blinkit और Swiggy Instamart जैसी पहले से मौजूद क्विक डिलीवरी कंपनियों से है।
कंपनी का क्या कहना है?
Amazon ने बताया कि उसे बेंगलुरु में मिली शानदार प्रतिक्रिया से काफी सकारात्मक संकेत मिले हैं। इसी वजह से अब यह सेवा दिल्ली में शुरू की गई है। कंपनी का कहना है कि शुरुआती ग्राहक फीडबैक से वे काफी उत्साहित हैं और जल्दी ही अन्य शहरों में भी यह सर्विस शुरू की जाएगी। Amazon Now की एंट्री से क्विक कॉमर्स मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तेज़ हो गई है।
क्विक कॉमर्स: भारत में तेजी से बढ़ता बाजार
भारत में क्विक कॉमर्स का बाजार हर साल तेजी से बढ़ रहा है। 2023-24 में जहां यह बाजार लगभग 30,000 करोड़ रुपये का था, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा 64,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। रेटिंग एजेंसी CARE Edge Ratings के अनुसार, 2028 तक यह ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक क्विक कॉमर्स मार्केट का साइज 40 अरब डॉलर तक हो सकता है।
इस तेज़ी से बढ़ते बाजार को देखते हुए Amazon जैसी दिग्गज कंपनी ने अब इसमें कदम रख दिया है, जिससे Zepto, Blinkit और Instamart जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 day agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
2 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
2 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
2 days agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
3 days agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 days agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
3 days agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines