उत्तर प्रदेश में आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के बनने से आम जनता से लेकर व्यापारी और सेना को भी फायदा मिलेगा। जहां पहले एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे, वहीं अब उनके समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही जहां पहले इन जिलों की रामपुर से कनेक्टिविटी कम थी, वहीं अब इस एक्सप्रेसवे के बनने से आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे कई जिलों को जोड़ेगा, जिससे कनेक्टिविटी के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी कई शहरों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आगरा और बरेली के बीच का सफर कम समय में पूरा होगा। बता दें कि रामपुर, आगरा और बरेली के बीच है इस कारण इसे भी फायदा पहुंचाएगा।
रामपुर को क्या मिलेगा फायदा?
इस एक्सप्रेसवे के बनने से रामपुर के न केवल स्थानीय लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। इस नए मार्ग से युवाओं को रोजगार मिलेगा। पिछड़े इलाकों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा मिलेगी। इससे राज्य ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कौन-कौन से जिले होंगे कनेक्ट?
इस कॉरिडोर के बनने के बाद प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली जैसे कई जिलों को फायदा मिलेगा। जहां अभी आगरा से बरेली जाने में लगभग 5 घंटे से भी ज्यादा लग जाते हैं। वहीं, इस कॉरिडोर के तैयार होते ही ये सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा होगा। दूरी कम होने के कारण समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही व्यापार करना भी आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 228 किलोमीटर लंबा और 4 लेन वाला होगा।
4 भागों में बांटा गया प्रोजेक्ट
आगरा-बरेली कॉरिडोर परियोजना को 4 भागों में बांटा गया है-
1. पहला 66 किमी लंबा मथुरा से हाथरस, जो पीएनसी कंपनी को दिया गया है।
2. दूसरा 57 किमी लंबा हाथरस से कासगंज, जो जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के पास है।
3. तीसरा 46 किमी लंबा कासगंज से बदायूं तक, जिसे जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।
4. चौथा 59 किमी लंबाई वाला बदायूं से बरेली, जिसे धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
48 mins agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 day agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 day agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
2 days agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines