Agra-Bareilly Expressway के बनने से रामपुर को क्या मिलेगा फायदा? जानें कौन से जिले होंगे कनेक्ट

Agra-Bareilly Expressway: आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के बनने से एक नहीं बल्कि कई जिलों को फायदा मिलने वाला है। इससे कनेक्टिविटी के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी कई शहरों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही रामपुर में भी आम जनता से लेकर व्यापारियों तक के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा।

Agra-Bareilly Expressway

Agra-Bareilly Expressway

विज्ञापन

रामपुर को क्या मिलेगा फायदा?

इस एक्सप्रेसवे के बनने से रामपुर के न केवल स्थानीय लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। इस नए मार्ग से युवाओं को रोजगार मिलेगा। पिछड़े इलाकों को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा मिलेगी। इससे राज्य ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

कौन-कौन से जिले होंगे कनेक्ट?

इस कॉरिडोर के बनने के बाद प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं और बरेली जैसे कई जिलों को फायदा मिलेगा। जहां अभी आगरा से बरेली जाने में लगभग 5 घंटे से भी ज्यादा लग जाते हैं। वहीं, इस कॉरिडोर के तैयार होते ही ये सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा होगा। दूरी कम होने के कारण समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही व्यापार करना भी आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 228 किलोमीटर लंबा और 4 लेन वाला होगा।

4 भागों में बांटा गया प्रोजेक्ट

आगरा-बरेली कॉरिडोर परियोजना को 4 भागों में बांटा गया है-

विज्ञापन

1. पहला 66 किमी लंबा मथुरा से हाथरस, जो पीएनसी कंपनी को दिया गया है।

2. दूसरा 57 किमी लंबा हाथरस से कासगंज, जो जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

विज्ञापन

3. तीसरा 46 किमी लंबा कासगंज से बदायूं तक, जिसे जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।

4. चौथा 59 किमी लंबाई वाला बदायूं से बरेली, जिसे धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ