हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aadhar Card New Rule: होटल से अस्पताल तक फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया डिजिटल नियम लागू

UIDAI Paperless Digital Verification Update 2026: UIDAI ने 300 संस्थाओं को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से जोड़ा है. अब होटल चेक-इन, अस्पताल और गिग वर्क के लिए आधार की फोटोकॉपी नहीं देनी होगी. जानें पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन
अब हर जगह अपने जरूरी पहचान पत्रों की फोटोकॉपी बांटने की झंझट खत्म होगी और आपका व्यक्तिगत डेटा आपके स्मार्टफोन के जरिए पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. (AI Photo)

होटल में चेक-इन करना हो, अस्पताल में भर्ती होना हो या फिर किसी नए काम के लिए अपनी पहचान साबित करनी हो, हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की मजबूरी जल्द ही बीते दिनों की बात होने वाली है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश में डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम को और आसान, सुरक्षित और पूरी तरह से पेपरलेस बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. UIDAI ने हाल ही में 300 से ज्यादा नई संस्थाओं और कंपनियों को अपने ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से जोड़ लिया है. आखिर क्या है यह नया डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम, आपकी प्राइवेसी इससे कैसे सुरक्षित रहेगी और यह कैसे काम करेगा? आइए समझते हैं.

300 नए संगठनों को जोड़ा गया, खत्म होगी कागजी फोटोकॉपी

UIDAI ने हॉस्पिटैलिटी (होटल), हेल्थकेयर (अस्पताल), एजुकेशन (स्कूल-कॉलेज), इवेंट्स और गिग इकॉनमी (डिलीवरी और राइड शेयर्ड सर्विसेज) से जुड़ी करीब 300 संस्थाओं को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज (OVSEs) के रूप में पंजीकृत किया है. इसका मुख्य मकसद फिजिकल पेपर जमा करने के बजाय डिजिटल और सहमति-आधारित सत्यापन (Consent-Based Digital Verification) को बढ़ावा देना है. इससे कागजी कार्रवाई कम होगी, फॉर्म भरने में समय बचेगा और सबसे बड़ी बात ये है क‍ि आपकी फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल होने का खतरा पूरी तरह टल जाएगा.

कैसे काम करेगा यह पेपरलेस वेरिफिकेशन?
यह पूरा प्रोसेस आधार ऐप के जरिए काम करेगा और यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल देगा. सेवा लेते समय आप ऐप के जरिए यह तय कर सकते हैं कि आपको सामने वाली कंपनी को पूरी जानकारी देनी है या केवल जरूरी डिटेल्स जैसे सिर्फ नाम और फोटो. सबसे बड़ी सुरक्षा यह है कि वेरिफिकेशन के दौरान आपका 12 अंकों का असली पहचान नंबर (Unique Number) सामने वाले संगठन के पास नहीं जाएगा. वेर‍िफ‍िकेशन करने वाली कंपनियों को सीधे UIDAI के सेंट्रल डेटाबेस से कनेक्ट होने की भी आवश्यकता नहीं होगी, जिससे डेटा चोरी का रिस्क और घट जाता है.

विज्ञापन

ऐप की बढ़ती लोकप्रियता और बायोमेट्रिक सिक्योरिटी
UIDAI का यह ऐप आम जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ऐप के अब तक करीब 7.5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. लगभग 86 लाख से ज्यादा लोग बिना किसी आधार केंद्र गए सीधे ऐप के जरिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं. प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए यूज़र्स ने अब तक 4.6 करोड़ बार बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया है, जिससे उनके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन का कोई दुरुपयोग न कर सके.

डेटा प्रोटेक्शन कानून के अनुरूप बदलाव
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि यह नया बदलाव डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट के नियमों के बिल्कुल अनुकूल है. यह कानून इस बात पर जोर देता है कि किसी भी नागरिक का डेटा उसकी स्पष्ट सहमति से ही लिया जाए और केवल उतना ही डेटा कलेक्ट किया जाए, जितने की वाकई जरूरत हो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola