Aadhar Card Update rule: अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए लंबी लाइन, आधार सेंटर के चक्कर और फॉर्म भरने की झंझट खत्म होने वाली है. UIDAI एक ऐसी सुविधा लेकर आ रहा है, जिससे आप घर बैठे ही अपने आधार में नया मोबाइल नंबर जोड़ सकेंगे. न तो किसी ऑफिस जाने की जरूरत होगी और न ही घंटों इंतजार करने की. कुछ आसान स्टेप्स और स्मार्टफोन से ही आपका काम हो जाएगा.
आधार में मोबाइल नंबर क्यों है जरूरी
आधार कार्ड आज देश का सबसे अहम पहचान का डॉक्यूमेंट बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और वेरिफिकेशन तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर OTP के जरिए पहचान साबित करता है. ऐसे में अगर नंबर बंद हो जाए, खो जाए या बदलना पड़े, तो परेशानी बढ़ जाती है. लेकिन इसके लिए भी UIDAI नई सुविधा शुरू करने जा रही है.
अब घर बैठे अपडेट होगा मोबाइल नंबर
अब तक आधार में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था. वहां फॉर्म भरना, लंबा इंतजार और शुल्क देना पड़ता था. लेकिन अब यह पूरी प्रोसेस ऑनलाइन हो जाएगा. UIDAI की नई व्यवस्था के तहत मोबाइल से ही नंबर बदला जा सकेगा और किसी सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
घर से कैसे अपडेट होगा मोबाइल नंबर?
इसे लेकर UIDAI ने साफ जानकारी दी है. प्रक्रिया की शुरुआत OTP वेरिफिकेशन से होगी, जो पुराने या नए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. इसके बाद आधार ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा, जिसमें यूजर के चेहरे की पहचान सिस्टम में मौजूद रिकॉर्ड से मिलाई जाएगी. इस सेफ्टी लेयर से न सिर्फ पहचान पुख्ता होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया और भी आसान और सुरक्षित बन जाएगी. UIDAI के मुताबिक, इस नई सुविधा के बाद किसी भी तरह के दस्तावेज जमा करने या आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विभाग का कहना है कि अब लोगों को आधार सेंटर में लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा.
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इस सुविधा से खासतौर पर सीनियर सिटीजंस और दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. जिनके लिए आधार सेंटर तक पहुंचना मुश्किल होता है, उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे. अब कुछ मिनटों में घर बैठे काम पूरा हो जाएगा.
आधार ऐप डाउनलोड कैसे करें?
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको आधार का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करना होगा.
Android यूजर Google Play Store से और iPhone यूजर Apple App Store से “Aadhaar” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि सिर्फ ऑफिशियल ऐप ही डाउनलोड करें.
आधार ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
ऐप खोलें और अपनी भाषा चुनें. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिससे वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. इसके बाद आपको एक सिक्योरिटी पिन सेट करना होगा, ताकि आपकी प्रोफाइल सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें- HoF System: किस उम्र के बच्चों के आधार के लिए एड्रेस प्रूफ है जरूरी? बच्चों के Aadhar में कैसे बदले पता?
फेस ऑथेंटिकेशन कैसे होगा?
OTP वेरिफिकेशन के बाद ऐप आपको फेस ऑथेंटिकेशन के लिए निर्देश देगा. फोन का कैमरा आपके चेहरे की स्कैनिंग करेगा और UIDAI के रिकॉर्ड से मिलान करेगा. यह प्रक्रिया पहले से ज्यादा सुरक्षित मानी जा रही है और धोखाधड़ी की संभावना काफी कम कर देती है.
पहले मोबाइल नंबर अपडेट कराने में समय और पैसे दोनों लगते थे. लेकिन नई सुविधा आने के बाद यह काम चंद मिनटों में हो जाएगा. UIDAI भी साफ कर चुका है कि अब किसी दस्तावेज या आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- क्या है Sanchar Saathi App जिस पर मच रहा बवाल, जानें क्यों है जरूरी और कैसे करेगा ये आपकी मदद?
संबंधित खबरें
नोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 day ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
1 day agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoमौत के बाद आपके ऑनलाइन अकाउंट का क्या होगा?
2 days agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 days agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 days agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 days agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines