आज के समय में आधार कार्ड भारत में सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंकिंग, मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल भुगतान और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो दिया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। UIDAI की वेबसाइट पर अब मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इससे आप आसानी से OTP आधारित वेरिफिकेशन, UPI ट्रांजेक्शन और दूसरी डिजिटल सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।
क्या है मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका?
UIDAI की वेबसाइट पर कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से आपका काम काफी हद तक आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं ये आसान तरीका…
ये भी पढ़ें- बच्चों के पैन कार्ड के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें बनाने का प्रोसेस
1. सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
2. ‘माई आधार’ अनुभाग पर जाएं और ‘अपडेट आधार’ पर क्लिक करें।
3. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. ‘जनरेट ओटीपी’ पर क्लिक करें! ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
ओटीपी दर्ज करके लॉग इन करें।
5.’अपडेट आधार ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।
6. अब आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से ‘मोबाइल नंबर’ चुनें।
7. अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
8. अब आपको भुगतान करना होगा। ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कुछ शुल्क लग सकते हैं।
9. भुगतान सफल होने पर आपको एक अपॉइंटमेंट आईडी मिलेगी।
10. इस अपॉइंटमेंट आईडी का उपयोग करके निकटतम आधार सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक करें।
11. निर्धारित तिथि और समय पर आधार सेवा केंद्र पर जाएं और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाएं।
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट रखना क्यों जरूरी?
1. कई ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं में आधार वेरिफिकेशन OTP के जरिए किया जाता है, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है, तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
2. UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं के लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। भुगतान के दौरान प्राप्त OTP आपके अपडेट किए गए नंबर पर ही आएंगे।
3. सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं में रजिस्ट्रेशन और लाभ प्राप्त करने के लिए आधार और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें- क्या है WhatsApp बॉट, LIC के करोड़ों पॉलिसी होल्डर को कैसे मिलेगा इसका फायदा?
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
14 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoदिल्ली-जयपुर के बीच बनेगी 191 km की नई रेल लाइन, वक्त की होगी बचत
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines