अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, शादी के बाद सरनेम बदलना है, या फिर आप पूरा नाम ही चेंज करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में नाम के सुधार और बदलाव के लिए एक नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया है.
यह नई व्यवस्था लागू हो चुकी है और इसके तहत नाम में बदलाव को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि लोगों का काम बिना किसी परेशानी के जल्दी हो सके.
नए नियमों के तहत नाम में बदलाव की 4 कैटेगरी
UIDAI ने नाम सुधार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इसे चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है.
- मामूली सुधार
अगर आपके नाम में कोई छोटी-मोटी गलती है, तो इसे मामूली सुधार माना जाएगा. जैसे कि नाम के शुरुआती अक्षरों (Initials) को पूरा लिखना या छोटा करना या मिडिल नेम या लास्ट नेम (सरनेम) जोड़ना या हटाना. इसके अलावा नाम के शब्दों का क्रम बदलना (Sequence change) और स्पेलिंग की ऐसी मामूली गलतियां, जिससे उच्चारण पर असर न पड़ता हो, को भी मामूली सुधार ही माना जाएगा. इसके साथ नाम के बीच से डॉट (Dot) हटाना, जैसे कि R.P. Singh से RP Singh का करेक्शन, रैंडम कैपिटल लेटर्स को सही करना , जैसे RaMesh को Ramesh करना भी मामूली सुधार की श्रेणी में आएगा.
इसके सुधार के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर सिर्फ अपना एक वैध पहचान पत्र (Proof of Identity – PoI) देना होगा.
- शादी या तलाक के बाद नाम में बदलाव
शादी के बाद सरनेम बदलने या तलाक के बाद पुराना नाम दोबारा जोड़ने के लिए विशेष नियम तय किए गए हैं. अब आवेदक को अपने पहचान पत्र (PoI) के साथ निर्धारित Annexure D हलफनामा (Affidavit) भी जमा करना होगा. यह हलफनामा इस बात को कंफर्म करता है कि नाम में बदलाव केवल वैवाहिक स्थिति से जुड़ा है और इससे व्यक्ति की मूल पहचान नहीं बदल रही है. इसके अलावा, जेंडर चेंज (Gender Change) के बाद नाम बदलने तथा नवजात शिशुओं के आधार में लिखे Baby of की जगह वास्तविक नाम जोड़ने के लिए भी विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं.
- डेटा-एंट्री की गलती
अगर आपने नामांकन या अपडेट के समय सही दस्तावेज दिए थे, लेकिन आधार केंद्र के कर्मचारी की गलती से नाम गलत टाइप हो गया, तो इसे डेटा-एंट्री एरर माना जाएगा. ऐसे में वयस्कों के लिए पहचान पत्र (PoI) या संबंध के प्रमाण (PoR) के साथ Annexure B हलफनामा देना होगा और नाबालिगों के लिए PoI/PoR के साथ Annexure C हलफनामा देना होगा. अगर अंग्रेजी में नाम सही है और क्षेत्रीय भाषा में कोई गलती है, तो उसके लिए अलग नियम लागू होगा. - नाम में बड़ा बदलाव
अगर आप अपना पूरा नाम ही बदल रहे हैं या ऐसा बदलाव कर रहे हैं जिससे आपकी पुरानी पहचान पूरी तरह बदल जाती है, तो इसे मेजर नेम चेंज की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे मामलों में सरकारी गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) और वैलिड पहचान पत्र जमा करना जरूरी होगा.
आधार में नाम अपडेट कराने का Step-by-Step तरीका
आधार में नाम सुधार कराने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें :
- अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) या नामांकन/अपडेट सेंटर पर जाएं.
- नाम में बदलाव के प्रकार (Minor, Major, Marriage आदि) के अनुसार आवश्यक फॉर्म और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जमा करें.
- केंद्र पर अपनी बायोमेट्रिक जांच (फिंगरप्रिंट/आइरिस) और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.
- डेमोग्राफिक अपडेट के लिए तय 75 रुपये की फीस का भुगतान करें.
- रसीद लें और उस पर लिखे अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) की मदद से अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक करें.
आधार में नाम सुधार कराने से पहले अपने बदलाव की कैटेगरी सही तरीके से समझ लें और उसी अनुसार जरूरी फॉर्म (Annexure B, C, D या Gazette) तैयार रखें. इससे आधार केंद्र पर आपका समय बचेगा और एप्लीकेशन खारिज होने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines