Aadhaar Card Update Alert: आधार कार्ड इस्तेमाल करने वाले तुरंत चेक कर लें ये 6 जरूरी बातें, वरना बाद में उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

Aadhaar Card Safety Tips: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है, तो ये 6 जरूरी बातें तुरंत चेक कर लें. जानिए मोबाइल नंबर लिंकिंग, मास्कड आधार और फ्रॉड से बचने के आसान तरीके.

Aadhaar Card Update 2026: Top 6 Things to Check in Aadhaar Card Security and Details in Hindi

आधार कार्ड को लेकर सतर्क रहें, क्‍योंक‍ि हाल के द‍िनों में आधार कार्ड से होने वाले स्‍कैम की संख्‍या में इजाफा हुआ है. (फोटो - एआई)

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड खरीदने और इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. क्‍योंक‍ि आधार का इस्तेमाल लगातार होता रहता है, इसलिए इसमें दर्ज जानकारियां सही और सुरक्षित होना बहुत जरूरी है. बहुत से लोग सालों तक अपने आधार को बिना चेक किए इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि वे 6 कौन सी जरूरी बातें हैं, जिन्हें आपको तुरंत चेक कर लेना चाहिए.

विज्ञापन

आधार से जुड़ी ये 6 चीजें जरूर चेक करें

आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूर चेक करें
आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी पर आधार से जुड़े ओटीपी (OTPs) आते हैं और ऑनलाइन वेरिफिकेशन पूरा होता है. अगर आपने पिछले कुछ सालों में अपना फोन नंबर बदला है, तो यह जरूर चेक कर लें कि नया नंबर आपके आधार रिकॉर्ड में जुड़ा है या नहीं.

विज्ञापन

अपनी पर्सनल डिटेल्स वेरिफाई करें
अपने आधार कार्ड में अपना पूरा नाम, जन्मतिथि (DOB), लिंग (Gender) और घर का पता (Address) ध्यान से चेक कर लें. कई बार छोटी सी स्पेलिंग की गलती भी वेरिफिकेशन के समय बड़ी मुसीबत बन जाती है. अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे आधार सेंटर जाकर तुरंत ठीक करवा लें.

हर जगह आधार कार्ड शेयर करने से बचें
अपना आधार कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति या अनवेरिफाइड वेबसाइट पर कैजुअल तरीके से शेयर न करें. किसी को भी कॉपी देने से पहले यह जरूर जांच लें कि क्या वाकई उस संस्था को आधार की जरूरत है या नहीं. जहां तक संभव हो, पूरी जानकारी देने के बजाय आधार के प्राइवेसी विकल्पों का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

जहां मुमकिन हो, मास्कड आधार का इस्तेमाल करें
मास्कड आधार एक ऐसा ऑप्‍शन है जिसमें आपके आधार नंबर के पहले 8 अंक छिपे होते हैं और केवल आखिरी 4 अंक ही दिखाई देते हैं. जब आपको किसी ऐसी जगह पहचान साबित करनी हो जहां पूरा नंबर जरूरी न हो, तो आप मास्कड आधार का ही उपयोग करें.

अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करते रहें
अगर आपको कभी यह चिंता सताती है कि आपके आधार का इस्तेमाल बिना आपकी जानकारी के तो नहीं हुआ, तो आप आधिकारिक आधार पोर्टल पर जाकर अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ है.

विज्ञापन

आधार ओटीपी (OTP) को लेकर बेहद सतर्क रहें
कभी भी किसी अनजान कॉलर के साथ अपना आधार ओटीपी शेयर न करें, भले ही वह व्यक्ति खुद को बैंक, सरकारी विभाग या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी क्यों न बताए. कोई भी असली अधिकारी कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगता है. अगर कोई दबाव बनाए, तो तुरंत कॉल काट दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ