अगर आपके पास भी आधार कार्ड है, तो आपके लिए एक बेहद काम की और राहत भरी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा को 31 दिसंबर 2026 तक के लिए बिल्कुल मुफ्त कर दिया है. इससे पहले इस सर्विस के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था. UIDAI का यह फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू है और 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह फ्री रहेगा. जानिये आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए इस मुफ्त सेवा का फायदा कैसे उठा सकते हैं.
किस सेवा के लिए नहीं देना होगा एक भी रुपया?
अगर आपकी ईमेल आईडी बदल गई है या आपने अभी तक अपने आधार कार्ड से ईमेल आईडी लिंक नहीं कराई है, तो आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं. दरअसल, सरकार चाहती है कि सभी नागरिक अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट रखें, ताकि समय-समय पर जरूरी सरकारी सूचनाएं और ओटीपी आसानी से मिल सकें.बता दें कि यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करने पर ही मिलेगी.
मोबाइल ऐप से ईमेल आईडी कैसे करें अपडेट?
- अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और अपने आधार नंबर/लॉगिन क्रेडेंशियल से सुरक्षित लॉगिन करें.
- होम स्क्रीन पर Update Email ID या संबंधित विकल्प को चुनें.
- अपनी नई/सही ईमेल आईडी दर्ज करें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए ओटीपी (OTP) दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें.
क्या आधार में सब कुछ अपडेट करना फ्री है?
नहीं. यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह 75 रुपये की छूट केवल ईमेल आईडी अपडेट करने पर दी जा रही है. आधार में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य जनसांख्यिकीय बदलाव करने के लिए नियम और तय शुल्क लागू रहेंगे.
बता दें कि myAadhaar पोर्टल के जरिए अपनी पहचान और पते का प्रमाण ऑनलाइन मुफ्त अपडेट करने की समय सीमा को पहले ही 14 जून 2027 तक बढ़ाया जा चुका है.
संबंधित खबरें
अब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
3 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
3 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
6 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
23 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
1 day agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
1 day agoमरने के बाद आपके eMail, Photos और ऑनलाइन खातों का क्या होता है? जानें
2 days agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 days agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines