1 फरवरी से होंगे ये बदलाव! इतने महंगे होंगे पान-मसाला और सिगरेट, क्या LPG सिलेंडर के भी बढ़ेंगे दाम?

फरवरी की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है. 1 फरवरी 2026 से बजट, टैक्स नियम, LPG सिलेंडर की कीमतें, FASTag प्रक्रिया और सिगरेट पान मसाला के दाम बदल जाएंगे. ये फैसले सीधे आपकी जेब, खर्च और फाइनेंशियल प्लानिंग को प्रभावित करेंगे.

rule chnage from1 february

Photo-News24 GFX

Changes From 1 February: फरवरी का महीना शुरू होते ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. टैक्स, गैस सिलेंडर, FASTag, तंबाकू उत्पाद, बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़े नियम 1 फरवरी 2026 से बदलेंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब, खर्च और प्लानिंग पर पड़ेगा. ऐसे में इन बदलावों को पहले से समझना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

बजट 2026 पर सबकी नजर

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा. फिलहाल नई टैक्स व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री है, लेकिन बजट में पुराने और नए टैक्स सिस्टम को लेकर अहम ऐलान हो सकते हैं, जिससे नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

1 फरवरी से ये होंगे बड़े बदलाव

FASTag के नियमों में बदलाव

NHAI ने FASTag से जुड़ी KYC प्रक्रिया को आसान कर दिया है. 1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट करने के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी. अब वाहन की जानकारी VAHAN डाटाबेस के जरिए जांचने की जिम्मेदारी FASTag जारी करने वाले बैंकों की होगी.

विज्ञापन

LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी तय

हर महीने की तरह 1 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी. घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों के दाम बदले जा सकते हैं. खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से होटल और रेस्टोरेंट से लेकर आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा.

विज्ञापन

CNG, PNG और एविएशन फ्यूल के दाम

1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव संभव है. अगर CNG और PNG महंगे होते हैं तो घरेलू खर्च और यात्रा लागत बढ़ सकती है, वहीं एविएशन फ्यूल के दाम बढ़ने से हवाई टिकट भी महंगे हो सकते हैं.

विज्ञापन

पान मसाला और सिगरेट होंगी महंगी

तंबाकू उत्पादों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. 1 फरवरी से सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू के दाम 15 से 40 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. इन पर 40 फीसदी GST, नई एक्साइज ड्यूटी और अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा.

विज्ञापन

बैंकिंग और KYC से जुड़े नियम

RBI गैर-KYC और लंबे समय से निष्क्रिय बैंक खातों पर सख्ती कर सकता है. ऐसे खातों को फ्रीज किया जा सकता है. इसके अलावा फरवरी में साप्ताहिक छुट्टियों और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर करीब 10 बैंक छुट्टियां रहेंगी.

विज्ञापन

बजट डे पर खुले रहेंगे शेयर बाजार

बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार खुले रहेंगे. NSE और BSE में सुबह 9:15 बजे से 3:30 बजे तक सामान्य कारोबार होगा. बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा, ऐसे में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

आम आदमी की जेब पर कुल असर

1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले ये सभी बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी के बजट, खर्च और वित्तीय योजनाओं को प्रभावित करेंगे. टैक्स से लेकर ईंधन और रोजमर्रा की जरूरतों तक, हर मोर्चे पर सोच-समझकर प्लानिंग करना जरूरी होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ