राजस्थान : सीएम गहलोत की बेरोजगारों को बड़ी सौगात, 2500 पदों पर भर्ती का किया ऐलान

Employment announcement : मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 पद सृजित करने की स्वीकृति दी है।

ASHOK GAHLOT, राजस्थान

सीएम अशोक गहलोत

विज्ञापन

Employment announcement : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने चुनाव से पहले राज्य में बेरोजगारों को बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। गहलोत ने बेरोजगारों की बड़ी मांग को मानते हुए तकनीकी शिक्षा (technical Education)आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती की सहमति दे दी है। यह भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित) के तहत की जाएंगी।

पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र में 14 पदों का सृजन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। स्वीकृत पदों में फिजियोथैरेपिस्ट के 8, कनिष्ठ सहायक के 2 तथा साइक्लोजिकल काउंसलर, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से केंद्र में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल यानी कि शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए रोडवेज बसों में मंथली पास बनवाने के लिए 90 फीसदी छूट का ऐलान किया था। मतलब कि मंथली पास बनाने के लिए अब महिलाओं और बालिकाओं को 10% पैसा ही देना होगा। गहलोत के इस कदम पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव नजदीक आने के कारण सरकार यह कर रही है। गहलोत लगातार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर मतदाताओं का लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ