---विज्ञापन---

मुंबई: लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच जमकर हुई हाथापाई, सामने आया ये वीडियो

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन में शाम के वक्त एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ट्रेन में बहुत भीड़ होती है। इसी दौरान सीट पकड़ने के लिए लोगो को काफी मशक्कत भी करनी पड़ती है। इसी कड़ी में कभी-कभी लोगों के बीच झड़प भी […]

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन में शाम के वक्त एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ट्रेन में बहुत भीड़ होती है। इसी दौरान सीट पकड़ने के लिए लोगो को काफी मशक्कत भी करनी पड़ती है। इसी कड़ी में कभी-कभी लोगों के बीच झड़प भी हो जाती है।

कुछ ऐसा वाकया बीती शाम 7.45 बजे हुआ। जहां सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले ठाणे और पनवेल के बीच जा रही लोकल ट्रेन कुछ महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan: बारां में अवैध संबंधों के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला के रिश्तेदारों पर लगे आरोप

अभी पढ़ें Road Accident: चूरू में दो ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

---विज्ञापन---

सीट को लेकर हुई कहासुनी 

जानकारी के अनुसार महिला डिब्बे में एक सीट को लेकर तीन महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच महिलाएं आपस में बुरी तरह भिड़ गईं। मामला बढ़ता देख कुछ अन्य महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद इस मामले में नेरुल से विवाद सुलझाने आई एक महिला पुलिसकर्मी मारपीट में घायल हो गई, वह अस्पताल में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में वाशी की जीआरपी पुलिस ने 2 महिलाओं पर आईपीसी 353, 332, 504 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

First published on: Oct 06, 2022 11:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola