Delhi Hit And Run: पहले मारी टक्कर....फिर लाश को लेकर कई किलोमीटर भगाई गाड़ी, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात

Delhi Hit And Run
विज्ञापन

Delhi Hit And Run:  देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग- टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मारी। इनमें से बाइक चालक कार की छत पर जा गिरा, लेकिन कार के ड्राइवर ने 3 किमी तक गाड़ी नहीं रोकी। कार चाकल ने उसे दिल्ली गेट के पास फेंक कर भाग निकला। युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहम्मद बिलाल नाम के एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि भागती हुई कार की छत पर एक लड़का पड़ा हुआ है। लड़का कार की छत पर लटका रहा लेकिन कार दौड़ती रही। फिर तीन किलोमीटर दूर लड़के को फेंक कार चालक भाग गया।

विज्ञापन

Delhi Hit And Run

बाइक सवार दोनों युवक भाई थे। इसमें से बड़े भाई 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ लड़का मुकुल जो 20 साल का है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड जैसी इस वारदात में हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ