Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Ank Jyotish 29 June 2023 : आज 29 जून और दिन गुरुवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज 29 जून 2023 और दिन गुरुवार है। आज की तिथि को अगर हम (2+9+0+6+2+0+2+3=24 अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 5 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 स्वामी हैं शुक्र। 6 अंक का स्वामी शुक्र को माना गया है।
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। साथ ही व्यापार में भी मेहनत अवश्य करें। किसी के कहने में आकर के कोई निर्णय ना लें।
मनी- अनावश्यक धन खर्चा हो सकता है इसीलिए धन पर नियंत्रण रख कर के चलें।
लव रिलेशनशिप- वाणी पर संयम रखें। अचानक से किसी से विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- भगवान विष्णु जी को पीले वस्त्र अर्पित करें।
मूलांक- 5
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि।
करियर- कार्यक्षेत्र में नया प्रस्ताव मिल सकता है। मगर मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में धीमी गति से काम होंगे।
मनी- धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। मगर धन किसी को देना सही नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव आ सकते हैं। मौसम की वजह से भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि आप गर्मी में बाहर जा रहे हैं तो इस समय पर सभी प्रकार की व्यवस्था कर करके जाएं नहीं तो मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ रंग- काला
उपाय- आज नारायण जी को बेसन की मिठाई अर्पित करें।
मूलांक- 9
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
करियर- करियर में का लाभ प्राप्त होगा जिसके कारण आप आने वाले समय में प्रमोशन प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन किसी को उधार ना दें ना ही उधार लें नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। मगर महिला मित्र से बचकर के रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। होने के कारण उच्च रक्तचाप के शिकार हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख कर चलें नहीं तो आपका स्वास्थ्य हानि हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
उपाय- विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।