Viral Post: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल कभी खुद डिलीवरी बॉय बन जाते हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते नजर आते हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह है Zomato शेयरहोल्डर का सबूत मांगना। दरअसल, जोमैटो शेयरहोल्डर ने कंपनी से 100% ग्रीन डिलीवरी पर सबूत मांग लिया है। जिसके बचाव में हमेशा की तरह जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल उतर आए हैं।
वायरल पोस्ट क्या है?
राजेश साहनी नाम के एक यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो शेयर की। जिसमें जोमैटो के टी-शर्ट पहने एक डिलीवरी बॉय नजर आ रहा है। उसकी टीशर्ट के पीछे लिखा है 100% ग्रीन डिलीवरी। उस यूजर को इस दावे पर आपत्ति थी कि 100% ग्रीन डिलीवरी लिखा है और पेट्रोल बाइक की बाइक से डिलीवरी बॉय अपनी काम कर रहा है। उसने लिखा कि पेट्रोल बाइक पर 100% ग्रीन डिलीवरी तीखे मीठे (तीखे जिसे उन्होंने ट्रेखे मीठे गोलपगपे) पहुंचाती है? जोमैटो जैसी कंपनियों को अच्छा दिखने के लिए इस तरह के झूठे दावे नहीं करने चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा कि इस तस्वीर में कुछ भी ग्रीन नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘कोई चमत्कार करके तो दिखाए, हम तो…’ बागेश्वर बाबा पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?
दीपिंदर गोयल खुद उतरे बचाव में
राजेश साहनी के पास्ट के सामने आने के बाद दीपिंदर गोयल खुद उसको जवाब देने के लिए उतर आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया जिसमें लिखा, हम अपने डिलीवरी बेड़े से उत्पन्न 100% से अधिक कार्बन की भरपाई करते हैं। हम 2030 तक नेट जीरो के अपने वादे तक पहुंचने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए पिछले कुछ सालों से ऐसा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, हम खाना डिलिवर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले 100% से ज्यादा प्लास्टिक को रिसाइकल करते हैं। इसके साथ ही हम खाने की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग भी कम कर रहे हैं, कोई ग्रीनवाशिंग नहीं है। दीपिंदर ने झूठ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम जैसी पब्लिक कंपनियां झूठ नहीं बोल सकतीं। हमें ईमानदार और जवाबदेह बनाए रखने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक संस्थान हैं।
ये भी पढ़ें: Renting Partner : इस देश में बॉयफ्रेंड रेंट कर रही हैं लड़कियां, कारण जानकर होगी हैरानी
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
22 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines