'कोई चमत्कार करके तो दिखाए, हम तो...' बागेश्वर बाबा पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?

Shankaracharya on Bageshwar Dham: बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम देश में बच्चा-बच्चा तक जानता है। उनके चमत्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर एक बार फिर से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया दी है।

Shankaracharya Avimukteshwaranand on Bageshwar Dham
विज्ञापन

Shankaracharya on Bageshwar Dham: देशभर में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बहुत दरबार लगते हैं। जिसमें वह लोगों के मन में क्या चल रहा है बिना पूछे ही बताने और उनकी समस्याओं के समाधान करने का दावा करते हैं। इस दौरान किसी शख्स के नाम की पर्ची खोली जाती है। उनके इस चमत्कार की देशभर में चर्चा हुई। जिसपर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर को चुनौती दी थी। हाल ही में एक बार फिर जब शंकराचार्य जी से बाबा बागेश्वर के चमत्कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर फिर से प्रतिक्रिया दी है।

कोई चमत्कार करके दिखाए

शंकराचार्य जी ने हाल ही में न्यूज तक को इंटरव्यू दिया। जिसमें उनसे पूछा गया कि आपको बाबा बागेश्वर के दरबार में होने वाले चमत्कारों पर आप कितना विश्वास करते हैं, वह कितने ठीक हैं? इस सवाल को सुनकर शंकराचार्य जी मुस्कुराने लगे और बोले कि इसपर मैं पहले भी कह चुका हूं। उन्होंने कहा कि हमारा ये मानना है कि हिंदू धर्म का प्रचार क्या है? हिंदू धर्म की जो बातें हैं उनका प्रचार करना। उन्होंने कहा कि हम चमत्कार किसी का नहीं मानते, कोई करके तो दिखाए। केवल उन्ही (बाबा बागेश्वर) की ही क्यों बात की जाए। कोई तो चमत्कारी निकल के सामने आ जाता।

विज्ञापन

पहले क्या कहा था?

इसके पहले शंकराचार्य जी ने बाबा बागेश्वर धाम के चमत्कारों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि हम उनको व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं। रायपुर में क्या प्रोग्राम हुआ इसको लेकर भी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र के आधार पर अगर वहां कोई भविष्य के बारे में बात की जा रही है तो वह शास्त्र की कसौटी पर है। उसको हम मान्यता देंगे, हम यह मानते हैं कि जो भी धर्मगुरुओं ने कहा है वह शास्त्र की कसौटी पर कसा हुआ होना चाहिए। इसमें कुछ भी मनमाना नहीं होगा, उसको हम मान्यता देंगे।

इसके अलावा शंकराचार्य स्वामी ने जोशीमठ में धंसती जमीन को लेकर कहा था कि चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ में धंसती हुई जमीन को रोक दें तो तब उनके चमत्कार को मान लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये बात बिना नाम लिए कही थी। जिसपर बाबा बागेशवर धाम की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ