Viral Post: Zomato की '100% ग्रीन डिलीवरी' पर उठाया सवाल, CEO दीपिंदर गोयल ने गिना दी खासियत

Viral Post: Zomato और उसके सीईओ अक्सर चर्चा में रहते हैं। दीपिंदर गोयल तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। इस उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Zomato ceo Deepinder Goyal Social Media
विज्ञापन

Viral Post: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल कभी खुद डिलीवरी बॉय बन जाते हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते नजर आते हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह है Zomato शेयरहोल्डर का सबूत मांगना। दरअसल, जोमैटो शेयरहोल्डर ने कंपनी से 100% ग्रीन डिलीवरी पर सबूत मांग लिया है। जिसके बचाव में हमेशा की तरह जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल उतर आए हैं।

वायरल पोस्ट क्या है?

राजेश साहनी नाम के एक यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो शेयर की। जिसमें जोमैटो के टी-शर्ट पहने एक डिलीवरी बॉय नजर आ रहा है। उसकी टीशर्ट के पीछे लिखा है 100% ग्रीन डिलीवरी। उस यूजर को इस दावे पर आपत्ति थी कि 100% ग्रीन डिलीवरी लिखा है और पेट्रोल बाइक की बाइक से डिलीवरी बॉय अपनी काम कर रहा है। उसने लिखा कि पेट्रोल बाइक पर 100% ग्रीन डिलीवरी तीखे मीठे (तीखे जिसे उन्होंने ट्रेखे मीठे गोलपगपे) पहुंचाती है? जोमैटो जैसी कंपनियों को अच्छा दिखने के लिए इस तरह के झूठे दावे नहीं करने चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा कि इस तस्वीर में कुछ भी ग्रीन नहीं है।

Advertisment


ये भी पढ़ें: ‘कोई चमत्कार करके तो दिखाए, हम तो…’ बागेश्वर बाबा पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?

दीपिंदर गोयल खुद उतरे बचाव में

राजेश साहनी के पास्ट के सामने आने के बाद दीपिंदर गोयल खुद उसको जवाब देने के लिए उतर आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया जिसमें लिखा, हम अपने डिलीवरी बेड़े से उत्पन्न 100% से अधिक कार्बन की भरपाई करते हैं। हम 2030 तक नेट जीरो के अपने वादे तक पहुंचने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए पिछले कुछ सालों से ऐसा कर रहे हैं।


उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, हम खाना डिलिवर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले 100% से ज्यादा प्लास्टिक को रिसाइकल करते हैं। इसके साथ ही हम खाने की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग भी कम कर रहे हैं, कोई ग्रीनवाशिंग नहीं है। दीपिंदर ने झूठ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम जैसी पब्लिक कंपनियां झूठ नहीं बोल सकतीं। हमें ईमानदार और जवाबदेह बनाए रखने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक संस्थान हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ