Viral Post: ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए कंपनियां कई ऑफर लेकर आती है। ऑनलाइन ग्रोसरी खरीदते समय कंपनी कई कूपन देती है। जिससे ग्राहक को यह ऑफर पसंद आ सके। लेकिन जेप्टो से खरीदारी करने वाले एक शख्स का पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें उसने कंपनी के बिल पर सवाल उठा दिया है। हालांकि इस शख्स को सामना खरीदने पर भारी छूट भी दी गई। उसी बिल को लेकर शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।
क्या है वायरल पोस्ट?
एक यूजर ने Reddit पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने लिखा कृपया कोई इस गणना को समझने में मेरी मदद करें। इसके साथ उसने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हुए हैं। जो ऑनलाइन शॉपिंग ऐप जेप्टो से खरीदारी के हैं। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स ने अमूल ताजा टोंड फ्रेश मिल्क के दो 1-लीटर पैक जिनकी कीमत 112 रुपये में खरीदे। इसके अलावा एक टाइप सी केबल (60W), जिसकी कीमत 499 रुपये थी वह भी दूध के साथ ही ऐड किया। जिसको छूट के साथ 19 रुपये का कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: ‘अंकल’ ने निकाला कमाई का अनोखा जुगाड़, लोगों की ‘तारीफ’ कर कमाते हैं दिन के 5195 रुपये
दोनों चीजों और जीएसटी का मिलाकर इसकी कीमत 611.31 दिखाई गई। लेकिन छूट के बाद यह घटकर 231.31 रुपये तक पहुंच गई। अतिरिक्त शुल्कों में प्रोमो वाउचर (फ्री कैश) में 100 रुपये की कटौती और 27.99 से घटाकर 11.99 का हैंडलिंग चार्ज शामिल था। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस, रेन फीस और डिलीवरी फीस सभी को जीरो रखा गया था। सब जोड़ घटाकर सामान के कुल बिल पर जेप्टो ने दावा किया कि आपके ऑर्डर पर 554.01 की बचत हुई है।
Someone please help me understand this calculation
byu/kanavagg indelhi
यूजर्स ने बताया किराने का गणित
इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने का रिएक्शन सामने आया। एक ने लिखा वह बस इस तथ्य की वकालत करने की कोशिश करते हैं कि वे अपने ग्राहकों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, जबकि वे कुछ भी नहीं कर रहे होते हैं। एक ने लिखा कि लगता है एक नई चिंता को जन्म दे दिया है, किराने का गणित। एक ने रेन फीस को हास्यास्पद बताया, इसी पर दूसरा लिखता है कि अगला कदम गर्मियों में सूरज के निकलने पर भी शुल्क लागू करना होगा। एक यूजर ने तो ऐप डिलीट करने की सलाह दे डाली।
ये भी पढ़ें: Video: जिनके नाम पर कांपते अपराधी, जिंदगी पर बनी वेब सीरीज, उनपर मां ने उठाई चप्पल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines