हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseआधी रात Zepto का ऑर्डर बना फरिश्ता, डिलीवरी पार्टनर ने बचा ली फ्लाइट

विज्ञापन

कभी-कभी मुश्किल वक्त में मदद वहीं से मिलती है, जहां से उम्मीद भी नहीं होती. एक ऐसे ही मामले में क्विक कॉमर्स ऐप Zepto ने समय पर पहुंचकर एक लड़की की फ्लाइट छूटने से बचा ली. आधी रात में दिया गया एक छोटा सा ऑर्डर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, इन्वेस्टमेंट बैंकर ऋषभ अग्रवाल ने LinkedIn पर पूरी घटना शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन की सुबह 6 बजे की फ्लाइट थी और उसे 3 बजे तक उठ जाना था. लेकिन तय समय के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो घर वालों की चिंता बढ़ गई. दूरी ज्यादा थी, तुरंत पहुंचना संभव नहीं था. ऐसे में ऋषभ के दिमाग में एक अलग ही तरीका आया Zepto से ऑर्डर करना.

उन्होंने करीब 3:20 बजे ऑर्डर प्लेस किया और डिलीवरी पार्टनर विकास को फोन पर पूरी स्थिति समझाई. जिसके बाद विकास ने बिना हिचक मदद करने की हामी भर दी. थोड़ी देर बाद जब वे सामान लेकर दरवाजे पर पहुंचे, तो घंटी बजने से बहन की नींद खुल गई. वह समय पर एयरपोर्ट पहुंची और फ्लाइट पकड़ ली. यह घटना सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने डिलीवरी पार्टनर की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि यह सिर्फ डिलीवरी नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त इंसानियत दिखाने का उदाहरण है. वहीं Zepto की टीम ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब वे सिर्फ सामान ही नहीं, लोगों के लिए अलार्म का काम भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

छोटी सी कोशिश ने बड़ी परेशानी टाल दी और यही वजह है कि यह कहानी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है.

यह भी पढ़ें: होटल रूम में एडल्ट फिल्म देख रहा था शख्स, अचानक दिख गया खुद का ही GF के साथ VIDEO, फटी रह गईं आंखें

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola