---विज्ञापन---

’20 मिनट तक लड़की को देखने के बाद कुछ नहीं होता तो….’ ये क्या बोल गया जाकिर नाइक, भड़क गए लोग

Zakir Naik Viral Video : जाकिर नाइक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि अगर लड़की को 20 सेकंड देखो और कोई हलचल ना हो तो आप बीमार हो! इस पर सोशल मीडिया यूजर्स आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Zakir Naik Viral Video : भारत का भगौड़ा जाकिर नाइक तमाम देशों में जाकर विवादित बयान दे रहा है। इस वक्त उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़के और लड़कियों को लेकर ऐसा बयान दे रहा है कि लोग भड़क रहे हैं और उसकी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में वह कह रहा है कि अगर 20 मिनट तक कोई लड़का, लड़की को देखे और उसके दिमाग में कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

जाकिर नाइक ने हैरान करने वाला बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिया, जिसमें वह कह रहा है कि टीवी पर अगर न्यूज रीडर आधे घंटे तक न्यूज पढ़ रही है और 20 मिनट  टीवी में दिखाई दे रही है। अगर कोई आदमी मेकअप की हुई लड़की को 20 मिनट तक देखता है फिर भी उसे कुछ नहीं होता तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसका मतलब उसके अंदर कुछ समस्या है।

---विज्ञापन---

क्या बोला जाकिर नाइक?

जाकिर नाइक ने अपनी बात को दोबारा दोहराते हुए कहा कि अगर आप किसी लड़की को 20 मिनट देखें और आपके दिल में हलचल नहीं होती है तो आप मेडिकली बीमार हैं। जाकिर नाइक ने यह बात धर्म का हवाला देकर पहनावे को लेकर कही। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये आदमी बीमार है। बहुत बीमार और इसकी बीमारी घिनौनी है। सबसे पहले इसे खुद अपना इलाज कराना चाहिए। एक ने लिखा कि क्या आपको पता है कि इसका हमारे देश में स्वागत नहीं होगा लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि पाकिस्तान में महिलाएं इस बकवास को कैसे अनुमति दे रही हैं? वास्तव में यह पुरुषों के लिए अधिक अपमानजनक है। एक अन्य ने लिखा कि इस शख्स को लोग स्टेज पर बुलाते हैं और घंटों सुनते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान गाने में 52 सेकंड तो राष्ट्रगीत को कितना समय? 8 दिलचस्प सवालों के जवाब

एक अन्य ने लिखा कि इनके लिए महिलाएं क्या हैं, इस छोटे से बयान से पता चलता है। दुर्भाग्य से यह सच्चाई है। एक ने लिखा कि पृथ्वी पर महिलाएं है। ऐसी सोच वाले लोगों को पृथ्वी से बाहर चले जाना चाहिए। एक ने लिखा कि कट्टरता हर सोच के साथ, हर जगह सिर्फ तर्क विहीन विकृति लाती है और विक्षिप्त जाकिर नाइक इसका उत्तम उदाहरण है। एक ने लिखा कि यह वीडियो अधूरा है, वीडियो कहां है?

First published on: Oct 12, 2024 10:49 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola