YouTuber Zara Dar : सोशल मीडिया पर यूट्यूबर जारा डार की खूब चर्चा हो रही है। जारा डार ने जब अपनी पढ़ाई छोड़कर ओनलीफैंस पर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बनने की घोषणा की तो सब चौंक गए। इसके बाद जारा लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाह फैल गई। इसी कड़ी में उन्हें पाकिस्तानी बता दिया गया. अब जारा डार ने सभी अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जारा को पता चला कि अब वह डीपफेक का शिकार हो गई हैं और इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तब शुरू हुआ, जब किसी ने जारा को निजी जानकारी और पारिवारिक तस्वीरें दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जारा को जल्द ही एहसास हुआ कि उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनका दुरुपयोग किया गया है।
जारा डार ने कहा कि मेरे वायरल होने के कुछ ही समय बाद, किसी ने मेरे नाम के बाद एक मीम कॉइन बनाया और मेरी तस्वीर को सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया। जारा ने यह भी कहा कि उसका पूरा नाम “डार्सी” है, जिसे वह “डार” कहती है। उसने स्पष्ट किया है वह पाकिस्तान की रहने वाली नहीं है।
जारा ने बताया कि उसके नाम को लेकर एक पाकिस्तानी ब्यूटी इन्फ्लुएंसर के साथ भ्रम पैदा हो गया है। जारा ने बताया कि मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहती हूं कि मैं पाकिस्तानी नहीं हूं। मैं अमेरिकी नागरिक हूं, यहीं पर जन्मी और पढ़ी लिखी हूं। मैं अमेरिकी, फारसी, दक्षिणी यूरोपीय, मध्य पूर्वी और भारतीय की मिश्रित पृष्ठभूमि वाली हूं।
यह भी पढ़ें : मिलिए आनंद महिंद्रा की बेटियों से, कितनी है पढ़ाई, क्या करती हैं और किससे हुई है शादी?
जारा ने जब अपनी Phd की पढ़ाई को छोड़ने का ऐलान किया तो कई लोग हैरान रह गए। हालांकि जारा ने बताया कि OnlyFans पर पूरा समय ध्यान केंद्रित करना और उसके लिए कंटेंट बनाना न केवल आर्थिक रूप से अधिक फायदेमंद था, बल्कि इससे कई बाधाओं से भी मुक्ति मिली। जारा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines