Youtuber Mithilesh Backpacker Viral Video : राजस्थान के जयपुर का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर कुछ लड़कों ने रशियन महिला के साथ अभद्रता करने की कोशिश की लेकिन उसके भारतीय पति ने सभी को सबक सिखाया। रशियन महिला के भारतीय पति ने अभद्रता कर रहे लड़कों को सबके सामने लताड़ लगाई और पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
वीडियो उदयपुर का बताया जा रहा है, जहां एक यूट्यूबर अपनी रशियन पत्नी के साथ घूमने के लिए गया था। वहां मौजूद एक लड़के ‘सिक्स थाउजेंड (6K रुपए)’ बोलकर अश्लील तरह का कमेंट किया। जिसे रशियन महिला के भारतीय पति ने सुना भी और समझा भी। भारतीय शख्स ने इसे सुनकर नजरअंदाज नहीं किया, जैसे ही रशियन महिला के भारतीय पति ने सवाल पूछना शुरू किया तो लड़के अपनी बात से ही मुकर गए।
Youtuber ने किया विरोध
हालांकि लड़के का कमेंट्स वीडियो में कैद हो गया था। जिसे साफ-साफ सुना भी जा सकता है। Youtuber ने लड़के के कमेंट का विरोध करते हुए पुलिस को बुलाने की बात कही। इसके बाद कमेंट करने वाला लड़का मुकर गया। उसने कहा कि मैंने तो अपने दोस्त से कहा। भारतीय Youtuber का नाम मिथलेश है, जिसका Mithilesh Backpacker नाम का Youtube चैनल है।
देखें वीडियो
मिथलेश ने बताया कि मैंने सिक्युरिटी गार्ड से पुलिस को बुलाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि हम यहां हैं, हम इस पर एक्शन लेंगे। मिथलेश ने फिर पूछा कि आप इन पर क्या एक्शन ले रहे हैं, बताओ। हालांकि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संतोष ने कहा कि सिक्युरिटी वाले उसे लेकर चले गए लेकिन मेरी रशियन पत्नी ने जब मुझसे सवाल पूछा तो मैंने जब उसे सबकुछ बताया तो उसका मुंह उतर गया।
यह भी पढ़ें : ‘नीतीश जी, ई का बिहार में होता’ नगर पालिका के पिंक टॉयलेट में बिक रहा चिप्स
मिथलेश ने पुलिस और राजस्थान के लोगों से अपील की है, इस लड़के पर एक्शन लिया जाए और यह साबित किया जाए कि महिलाओं को परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी। इससे पर्यटकों का भरोसा बढ़ेगा। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर मिथलेश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines