सोनाक्षी-जहीर की शादी 5 साल भी चली तो बदल लूंगा नाम, फेमस Youtuber के बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल

Sonakshi-Zaheer Wedding : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं, दोनों की मुंबई में शादी हुई है। अब शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक फेमस यूट्यूबर ने विवादित टिप्पणी की है, जिस पर बहुत लोग भड़क गए हैं।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता जहीर इकबाल से शादी कर ली। दोनों की शादी 23 जून को मुंबई में सम्पन्न हुई। इस शादी की खूब चर्चा हुई। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का कहना है कि दोनों की शादी अगर अधिक दिन चल गई तो मेरा नाम बदल देना। शादी के अगले ही दिन किए गए इस दावे ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुक्रवार से शुरू हुईं। शुरुआत में शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि शादी के कुछ घंटे पहले यह स्पष्ट हुआ कि दोनों की शादी हो रही है। पहले बताया गया कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा इस शादी से खुश नहीं है लेकिन वह शादी में शामिल हुए, जिसके बाद अटकलों पर विराम लग गया। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का एक भाई भी इस शादी में शामिल नहीं हुआ।

Advertisment

मैक्सटर्न ने की विवादित टिप्पणी 

शादी को हुए अभी कुछ घंटे हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियां की जा रही हैं। फेमस यूट्यूबर मैक्सटर्न ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सोनाक्षी सिन्हा की शादी 5 साल से ज्यादा चले तो मेरा नाम बदल देना।” मैक्सटर्न के इस पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया पर तमाम लोग भड़क गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, कुछ इस तरह के कमेंट्स को गलत बता रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ठीक है, कोई नया नाम सोच लो और हमें भी बता दो। एक ने लिखा कि तुम होते कौन हो, किसी की व्यक्तिगत जिंदगी पर कमेंट करने वाले। इस तरह की बातें करके अपनी मानसिकता ना दिखाओ। एक ने लिखा कि भाई तुम सिर्फ अपनी गारंटी ले, किसी और की ना लो तो बेहतर होगा। एक अन्य ने लिखा कि कितना खाली समय है तुम्हारे पास, सोनाक्षी सिन्हा की शादी के लिए 5 साल बर्बाद करोगे?

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए, लेकिन दूसरों के मैटर में अधिक हस्तक्षेप करते हैं। एक ने लिखा कि कुछ लोग अपनी हरकतों की वजह से पीटे जाते हैं और फिर रोते-फिरते हैं। एक अन्य ने लिखा कि देश में लोगों को कुछ भी कहने की आजादी नहीं है, इस पर केस दर्ज होना चाहिए ,इतनी बकवास कोई कैसे कर सकता है यार!

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ