YouTuber Max McFarlin : भारत घूमने आये एक यूट्यूबर को एक भारतीय नाई ने ऐसी मसाज दी कि उसने एलन मस्क को सलाह दी कि इस नाई को वह हायर कर लें। दरअसल यूट्यूबर घूमते हुए सड़क किनारे बैठे एक नाई के पास पहुंचा और मसाज करने के लिए कहा। मसाज से ये यूट्यूबर इतना खुश हुआ कि एलन मस्क को बड़ी सलाह दे डाली।
नाई के मसाज से खुश हुआ यूट्यूबर
YouTuber, Max McFarlin ने अपने यूट्यूब चैनल पर 9 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दिल्ली के नेहरू प्लेस की एक दुकान पर नाई से मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। नाई के मसाज से मैक्स बहुत खुश हो गए बोले- ऐसा लग रहा है कि मैं स्पेस में हूं।
उन्होंने कहा कि एलन मास्क को इस शख्स को हायर कर लेना चाहिए, क्योंकि ये स्पेस की यात्रा करवा सकता है। शख्स के मसाज से मैक्स बेहद प्रभावित हुए और इसके लिए उन्होंने अच्छे पैसे चुकाए। मैक्स ने पूछा कि मसाज के लिए कितने रुपये देने हैं तो 200 रुपये की मांग हुई।
हालांकि मैक्स ने नाई को 500 रुपये के कई नोट दिए यूट्यूब पर मैक्स के इस वीडियो को एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और इस पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि एलन मस्क को लेकर खबर आई थी कि वह इन दिनों काफी तनाव में हैं, ऐसे में मैक्स ने सलाह दी कि वो मेरी तरह एक अच्छी मालिश ले सकते हैं।
यह भी पढे़ं : रील बनाने के लिए किचन स्लैब पर चढ़ गई लड़की, आगे जो हुआ देख नहीं रुकेगी हंसी
बता दें कि मैक्स पिछले कुछ सालों से पूरे एशिया में घूम रहे हैं, और खाना, घूमने लायक जगहों, लग्जरी लाइफ को लेकर वीडियो बना रहे हैं। हाल ही वो दिल्ली आये थे, जहां उन्होंने नेहरू प्लेस में सड़क किनारे मसाज कराया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
11 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines