Youtuber Couple Suicide : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां वीडियो बनाने को लेकर कपल के बीच विवाद हुआ और दोनों ने ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड करने के लिए वीडियो बनाते थे।
आत्महत्या करने वाले जोड़े की पहचान 25 वर्षीय गर्वित और 22 वर्षीय नंदिनी के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर अपना चैनल चलाते थे और छोटी-छोटी फिल्में बनाते थे। बताया जा रहा है कि पहले ये दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून में रहते थे लेकिन कुछ दिन पहले ही बहादुरगढ़ शिफ्ट हुए थे।
सातंवी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
दोनों ने बहादुरगढ़ के रुहेला रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर एक घर किराए पर लिया और पांच लोगों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल की सुबह दोनों ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : Youtuber गर्वित और नंदिनी कौन थे? जिनकी सुसाइड से सनसनी, आमिर खान के साथ फोटो वायरल
यह भी पढ़ें : 1200 करोड़ चुनावी चंदा देने वाली कंपनी पर अब CBI ने दर्ज किया केस, जानें क्या है आरोप
बताया जा रहा है कि दोनों शूटिंग कर वापस लौटे थे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। दोनों की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसका कारण तलाश रही है।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए बीजेपी प्रत्याशी, पूछा गया सवाल तो जोड़ने लगे हाथ
इतना ही नहीं, फोरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां की जांच पड़ताल की। पुलिस घटना से अब मामले की तह तक जाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जांच अधिकारी जगबीर ने कहा, “हम घटना की जांच कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines