Heart Attack During Skydiving Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दिल दहला देने वाली घटना को दिखाया गया है, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। इस वीडियो में एक स्काईडाइवर को स्काईडाइविंग के समय दौरा पड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में स्काईडाइवर अपना बैलेंस खोते हुए और बेहोशी की हालत में बेकाबू होकर नीचे गिरते दिख रहा है। हालांकि, इस स्काईडाइवर के पार्टनर और ट्रेनर तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच गए। ट्रेनर ने पूरी सावधानी के साथ स्काईडाइवर को बचाया और साथ ही उसकी स्टेबल लैंडिंग भी करवाई। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
4,000 फीट की ऊंचाई आया हार्ट अटैक
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ये वायरल वीडियो साल 2015 का है। वीडियो में दिख रहे स्काईडाइवर की पहचान क्रिस्टोफर जोन्स के रूप में हुई है, जो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के रहने वाले हैं। क्रिस्टोफर जोन्स जब स्काईडाइविंग के लिए फ्री फॉल कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह अपनी पीठ की तरफ लुढ़क गए। इसके तुरंत बाद ही उनके ट्रेनर शेल्डन मैकफर्लेन भी उन्हें बचाने के लिए कूद गए। मैकफर्लेन ने करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर जोन्स को पकड़ा और रिप कॉर्ड खींच लिया। मैकफर्लेन की कई कोशिशों के बाद जोन्स को होश आ गया। इसके बाद उनकी सॉफ्ट लैंडिंग हुई। ये सारी घटना ट्रेनर शेल्डन मैकफर्लेन के कैमरे वाले हेलमेट में कैद हो गई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद भावुक हुई स्वाति मालीवाल; हनुमान मंदिर से वीडियो वायरल
आखिर क्या हुआ था तब
इस घटना को लेकर मैकफर्लेन ने कहा कि मुझे कभी भी यह चिंता नहीं थी कि वह बिना पैराशूट के जमीन पर गिर जाएगा। लेकिन हालात और हमारी स्थिति को देखते हुए, मैंने सोचा कि उसे बाद में उतारने की बजाय पहले ही पैराशूट के नीचे उतारना बेहतर होगा। मैं अपनी दूसरी कोशिश में उसे पकड़ने में सफल रहा और उसका पैराशूट खोल दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines