एक युवक बिजली के ट्रांसफार्मर पर नंगे हाथों से तीनों फेज में तार बांधता है, लेकिन उसको करंट नहीं लगता, जबकि बिजली की तारों से चिंगारी उठती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो देखकर आप सोचेंगे कि बिजली का काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन भी इस बात का ख्याल रखते हैं कि वो तारों को हैंडल करते वक्त पूरी सावधानी बरतें, जिससे कि उनको करंट न लगे। अगर कोई इंसान 11 हज़ार वोल्ट के तार के संपर्क में गलती से भी आ जाए, तो उसकी हालत क्या होगी? वीडियो में जो लड़का दिख रहा है, वो इन सब बातों से बेखौफ होकर जो काम कर रहा है, वो दंग करने के लिए काफी है।
ट्रांसफॉर्मर में बिना सेफ्टी के जोड़ा तार
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़का बिजली वाले ट्रांसफॉर्मर में तार जोड़ रहा है। इस दौरान उसने सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वो अपने हाथ से नंगे तार को ट्रांसफॉर्मर में लपेट रहा है। तार से स्पार्क भी निकल रहा है लेकिन इस शख्स को बिजली का झटका नहीं लगता। जबकि कोई भी आम इंसान या बिजली का मैकेनिक इतना4 बड़ा रिस्क नहीं ले सकता, लेकिन लड़के ने बड़े आराम से ये काम बिना किसी सेफ्टी के कर दिया। उसके पैर में चप्पल-जूते भी नहीं हैं। इसके बाद भी लड़का नंगे हाथ से चेक करता है कि करंट आ रहा है या नहीं।
लोग बोले- यमराज का रिश्तेदार है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो q_bataoo नाम की यूज़र आईडी से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- ‘लगता है कि ये यमराज का रिश्तेदार है’। इस वीडियो को अब तक 68 हजार से भी ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स भी किए हैं। एक यूज़र ने कहा कि ये यमराज का खास पड़ोसी है तो किसी और का कहना था कि हुनर ठीक है लेकिन लाइट से सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Watch Video: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर अचानक उड़ने लगी Bra, बेहद खास है मकसद
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines