Dangerous Stunt Accident: 18 साल का एक नौजवान दोस्तों के सामने स्टंट कर रहा था, लेकिन अगले ही पल उसकी जिंदगी बदल गई। उसने जैसे ही गुलाटी मारी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सिर के बल गिरते ही वह बेहोश हो गया और उसकी गर्दन की हड्डी टूट चुकी थी। अस्पताल में 6 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। मस्ती के चक्कर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। आखिर वो कौन था? उसके साथ क्या हुआ? आइए जानते हैं…
खतरनाक स्टंट बना युवक की मौत की वजह
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक युवक की महज मजे के लिए किए गए स्टंट के कारण जान चली गई। 18 वर्षीय राकेश गरासिया, जो महाराष्ट्र में कंबल बेचने का काम करता था, बता दें वो अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ गुलाटी मारने की प्रैक्टिस कर रहा था। उसी दौरान गलती से उसका सिर जमीन से टकरा गया, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। हादसे के तुरंत बाद उसे बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन की हड्डी टूटने की वजह से उसकी हालत गंभीर होती चली गई और आखिरकार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
परिवार को आर्थिक तंगी में झेलनी पड़ी मुश्किलें
राकेश गरासिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भदाना, जिला नीमच में किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं थी, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान भी काफी परेशानियां आईं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कैसे गलती से सिर के बल गिर गया। यह हादसा लोगों के लिए एक सबक है कि बिना सुरक्षा उपायों के ऐसे खतरनाक स्टंट नहीं करने चाहिए, क्योंकि छोटी-सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।
ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचें
इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए लोगों को सतर्क रहना चाहिए और खासकर युवाओं को बिना किसी सुरक्षा उपाय के खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए। मजे या दिखावे के लिए किए गए ऐसे जोखिम भरे कारनामे कई बार जानलेवा साबित हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों को भी जागरूक रहना चाहिए ताकि वे अपनों को इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से रोक सकें। छोटी-छोटी सावधानियां हमें बड़े हादसों से बचा सकती हैं और जीवन की रक्षा कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines