हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

समुद्र किनारे इश्क फरमाना पड़ा भारी, प्रेमी के सामने लहरों के साथ बह गई प्रेमिका

Viral Video : रूस का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र किनारे रोमांस करता कपल मुसीबत में फंस गया और प्रेमिका लहरों के साथ बह गई! घटना के तीन दिन बाद भी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

Viral Video : समुद्र के किनारे मौज-मस्ती करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कुछ लोग गहरे समुद्र में उतर जाते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं। रूस के एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जो समुद्र किनारे मौज मस्ती कर रहे थे। कुछ का कहना है कि वह अश्लीलता कर रहे थे और लहरों पर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण प्रेमिका लहरों के साथ बह गई।

मामला रूस के सोची का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल अकेले पानी में उतर रहा है। हल्की लहरों के बीच दोनों मौज मस्ती कर रहे थे। इस दौरान लहरें तेज होने लगीं लेकिन दोनों अपनी मस्ती में मस्त थे। कुछ देर बाद एक तेज लहर आई, जिससे दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पानी में गिर पड़े।

तेज लहर में बह गए दोनों लेकिन..

हालांकि एक बार तेज लहर की चपेट में आने के बाद भी दोनों वहां से पीछे नहीं हटे। इसी बीच एक बेहद तेज लहर आई, जिससे दोनों पानी में गिर गए। पानी में गिरने के बाद प्रेमी तो बाहर की तरफ आ गया लेकिन प्रेमिका लहरों के साथ समुद्र में चली गई। प्रेमी ने बचाने की कोशिश की लेकिन लहरें इतनी तेज थीं, सारे प्रयास असफल हो गए।

देखें वीडियो 


बताया जा रहा है कि घटना 16 जून को हुई थी, इसके बाद तीन दिन बीत गए लेकिन अभी तक लड़की की बॉडी का पता नहीं लगाया जा सका है। घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मस्ती मजाक में उनसे गलती हो गई और वह लहरों का ध्यान नहीं रख पाए तो वहीं कुछ का कहना है कि दोनों अश्लीलता कर रहे थे। ऐसे में वह सबकुछ भूल चुके थे।

यह भी पढ़ें : 8 साल की उम्र में मरने वाली थी लड़की, एल‍ियन से बदल ली आत्‍मा! डॉक्टर भी रह गए हैरान

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि एन्जॉय करने के नाम पर कई बार लोग बेवकूफी की हदें पार कर देते हैं। एक ने लिखा कि जानबूझकर लोग क्यों ऐसा करते हैं जब उन्हें पता है कि लहरें उफान पर हैं। सिर्फ लापरवाही के कारण उस लड़की की जान गई है। एक ने लिखा कि पता नहीं आज कल लोगों में कॉमन सेंस क्यों नहीं रहा? एक ने लिखा कि ये लोग अश्लीलता कर रहे थे, इसी के चक्कर में इनकी जान गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें