Calender Meaning in Hindi: रोजाना उपयोग होने वाले कुछ शब्दों की हिंदी शायद ही हमें पता हो। क्या आप कैलेंडर की हिंदी जानते हैं? इसका जवाब कई लोगों के पास नहीं है। यहां तक कि पढ़ाई करने वाले कई छात्रों को भी कैलेंडर की हिंदी नहीं पता। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक शख्स छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं आदि से कैलेंडर की हिंदी पूछ रहा है। हैरानी की बात ये है कि ज्यादातर लोगों के पास इसका जवाब नहीं है और सवाल सुनते ही मुस्कुराकर वहां से चले जा रहे हैं। इस आसान से सवाल का जवाब ना पता होने पर उन्हें शर्मिंदगी भी हो रही है।
जब एक महिला से यही सवाल पूछा गया कि कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं तो महिला ने पहले कुछ देर सोचा और जवाब दिया कि कैलेंडर को हिंदी कैलेंडर ही कहते हैं और क्या कहते हैं? क्या आपको पता है कि कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं? चलिए जानते हैं।
कैलेंडर को हिंदी में कई नामों से जाना जाता है। हालांकि अंग्रेजी शब्द कैलेंडर का उपयोग अधिक होने से लोगों इसका हिंदी नाम भूल चुके हैं। कालदर्शक, तिथिपत्र, जंत्री, पंचांग, पत्रा आदि कैलेंडर के हिंदी नाम हैं। इसे ही दिनदर्शिका भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दिल्ली में सबसे महंगा घर किसका है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकतर लोगों के पास इस सवाल का जवाब नहीं था। ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि कैलेंडर का हिंदी नाम शायद ही कोई लेता हो। यही वजह है कि छात्रों से लेकर बुजुर्गों तक किसी के पास इस आसान से सवाल का कोई जवाब नहीं था।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines