Yashtika Acharya Death Video : 17 साल की पावरलिफ्टर यष्टिका आचार्य की दर्दनाक मौत हो गई है। वह एक गोल्ड मेडलिस्ट थी और पवार लिफ्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन उनकी दर्दनाक मौत का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप उठी। राजस्थान के बीकानेर में ट्रेंडिंग के दौरान 270 किलोग्राम वजन उनकी गर्दन पर गिरा और फिर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यष्टिका आचार्य के साथ यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह जिम में ट्रेनिंग कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यष्टिका आचार्य अपने कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। तभी वजनी रॉड फिसलकर उनके गर्दन पर गिर गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि उनकी गर्दन टूट गई। मदद के लिए मौजूद लोग भी चोटिल हो गए।
यष्टिका आचार्य ने जूनियर राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। नया शहर थाना प्रभारी (SHO) विक्रम तिवारी ने बताया कि जब यष्टिका ने भारी वजन को अपनी गर्दन के पिछले हिस्से में रखकर संतुलन बनाने की कोशिश की, तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह अचानक पीछे गिर गईं। वजन अधिक होने के कारण उनकी गर्दन मुड़ गई और वह अचेत हो गईं।
यष्टिका बीकानेर के आचार्य चौक की रहने वाली थीं। उनके पिता ऐश्वर्य आचार्य पेशे से ठेकेदारी करते हैं। जब यष्टिका के यह हादसा हुआ, तब उनके माता-पिता हनुमानगढ़ में एक शादी समारोह में होने गए थे। बता दें कि यष्टिका ने हाल ही में गोवा में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप की इक्विप्ड कैटेगरी में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए थे।
यह भी पढ़ें : Taj Mahal में साड़ी में ऐसे बनाई रील, वर्दी का डर बिलकुल नहीं फील
वह इसमें और बड़ी कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं लेकिन टेनिंग के दौरान उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा इतना खौफनाक था कि देखने वाले हैरान हैं और अब लोगों को ट्रेनिंग के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
16 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
20 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines