X Twitter Handle Top Trend Keywords: सोशल नेटवर्किंग साइट X पर आए दिन कोई न कोई कीवर्ड ट्रेंड करता है, जिसे हैशटैग के साथ लोग इस्तेमाल करते हैं। उस कीवर्ड को हैशटैग के साथ अपनी पोस्ट में इस्तेमाल करते ही पोस्ट वायरल हो जाती है। ऐसे ही आज भी कुछ कीवर्ड X पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें सबसे पहले नंबर Merry Christmas और Christmas Day हैं, जो सुबह से ही ट्रेंड में है। इनमें से एक पर 575K और दूसरे पर 810K पोस्ट हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि आज कौन-कौन से कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं…
#MerryChristmas #Christmas Day
यह दोनों कीवर्ड X हैंडल पर इसलिए ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि आज क्रिसमस डे है। पूरी दुनिया में आज सांता क्लॉज का यह त्योहार मनाया जा रहा है। सांता बनकर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं केा तोहफे बांटे जा रहे हैं। देश के हर घर, शहर, स्कूल, कॉलेज, मॉल और शोरूम में क्रिसमस की धूम है। लोग सांता बनकर तोहफे बांटने की, क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इन दोनों कीवर्ड के साथ X हैंडल पर शेयर कर रहे हैं, देखिए ऐसी ही कुछ पोस्ट…
#अटलबिहारीवाजपेयी
X हैंडल पर अटल बिहारी वाजपेयी कीवर्ड भी ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस कीवर्ड को हैशटैग के इस्तेमाल करके लोग अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
#भारतरत्न
यह कीवर्ड भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में X हैंडल पर ट्रेंड कर रहा है। क्योंकि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस मौके पर जहां भारत रत्न को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, वहीं कुछ हस्तियों को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है।
#Xmaswithdunki
X हैंडल पर यह कीवर्ड भी काफी ट्रेंडिंग में है, क्योंकि शाहरुख खान की मूवी डंकी हाल ही में रिलीज हुई है। किंग खान की इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया है। क्रिसमस पर दर्शकों के लिए इस मूवी के स्पेशल शो रखे गए हैं। वहीं इस कीवर्ड को हैशटैग के साथ इस्तेमाल करके लोग मूवी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।
#YehSaalSalaarKa
X हैंडल पर #YehSaalSalaarKa बहुत ट्रेंड कर रहा है। यह मूवी ‘बाहुबली’ प्रभास की है, जो हाल ही में रिलीज हुई। शाहरुख खान की डंकी की तरह इस मूवी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। X हैंडल पर इस कीवर्ड को हैशटैग के साथ इस्तेमाल करके दर्शक मूवी देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस कीवर्ड से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
16 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines