X Twitter Handle Top Trend Keywords: ट्विटर जो अब एक्स (X) हो गया है। ट्विटर का नाम भले ही बदला हो, लेकिन उसके काम में जरा भी बदलाव नहीं आया है। हर कोई न कोई कीवर्ड ट्रेंड होता रहता है। हैशटैग के साथ ट्रेंड होने यह कीवर्ड्स इतने वायरल हो जाते है कि इन्हें इग्नोर कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि X पर हर रोज नए कीवर्ड्स ट्रेंड करते हैं। आज भी कुछ ऐसे ही कीवर्ड X पर ट्रेंड हो रहे हैं। इनमे से एक कीवर्ड पर तो 152K पोस्ट की गई हैं। चलिए जानते हैं कि आज X पर कौन-कौन से कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं…
#AskSRK
आज X हैंडल पर #AskSRK टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल शाहरुख खान ने आज एक ट्वीट करते हुए फैंस को #AskSRK सेशन का आमंत्रण दिया। इसके बाद उनके सभी फैंस #AskSRK के साथ X पर सवालों की बारिश कर दी। किंग खान और फैंस के बीच यह सेशन इतना चला कि कुछ ही घंटों में #AskSRK टॉप पर ट्रेंड करने लगा।
#DINOSAURCRUSHEDDONKEY
X हैंडल पर ट्रेंड कर रहा है यह कीवर्ड भी बॉलीवुड के किग शाहरुख खान से जुड़ा है। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और बहुबली प्रभास की ‘सलार’ के प्रदर्शन पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस मामले पर लोग अपने रिएक्शन #DINOSAURCRUSHEDDONKEY के साथ पोस्ट कर रहे हैं।
https://twitter.com/arun_18_/status/1739929378153468085
#JusticeForPriyaSingh
वरिष्ठ IAS अधिकारी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह को कार से कुचलने का आरोप है। प्रिया सिंह इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में X हैंडल पर #JusticeForPriyaSingh के साथ पोस्ट करते हुए लोग प्रिया के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बता दें कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
#RamanaGadiRuBABU
X हैंडल पर ट्रेंड होने वाला यह कीवर्ड साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस क्लब द्वारा शुरू किया गया है। दरअसल, बीती रात महेश बाबू की नई फिल्म ‘Guntur Kaaram’ का पोस्टर रिलीज हुआ था, जो फैंस को बहुत ही पसंद आया। अपने स्टार को सपोर्ट करते हुए महेश बाबू के फैंस X हैंडल पर #RamanaGadiRuBABU शुरू किया, जो अब ट्रेंड हो रहा है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines