World’s Unluckiest Travellers: जब भी हमारे साथ कुछ बुरा होता है या हम किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो सबसे पहले हम अपनी किस्मत को कोसते हैं। ऐसे में अगर ये किस्मत आपको लखपति बना दे तो? जीहां यूएस की एक ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी ने एक ऐसा ही कॉम्पिटिशन किया, जिसमें उसने सबसे बदकिस्मत ट्रेवलर को 10000 डॉलर यानी लगभग 8.48 लाख रुपये का इनाम दिया। इस कंपनी का नाम ट्रैवल गार्ड है, जिसने ‘World’s Unluckiest Travellers‘ कॉम्पिटिशन का आयोजन किया था। आइए इस अनोखे कॉम्पिटिशन के बारे में जानते हैं।
500 से ज्यादा एंट्री
ट्रैवल गार्ड, ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी ने 2024 के लिए दुनिया के सबसे बदकिस्मत ट्रैवलर अवॉर्ड के विनर की घोषणा की है, जिसमें भयावह और विचित्र ट्रैवल एक्सीडेंट और इवेंट की बहुत सी कहानियां शामिल थी। इन कहानियों की इस प्रतियोगिता में नॉर्थ अमेरिका से लगभग 500 एंट्री आईं। इस पर हफ्तों की वोटिंग के बाद, अब कंपनी ने विनर की लिस्ट अनाउंस कर दी है। जिसमें पहले स्थान पर आए पार्टिसिपेंट को 10000 डॉलर का इनाम दिया गया।
कौन है विजेता?
इस कॉम्पिटिशन में जूली एस को दुनिया की सबसे बदकिस्मत यात्री के तौर पर चुना गया और उन्होंने 10,000 डॉलर यानी लगभग 8.48 लाख रुपये का इनाम जीता। जूली एस की कहानी का टाइटल ‘बॉडी बैग टू स्काईडाइविंग’ है, जिसमें वो अपनी दोस्त सैम के साथ फीनिक्स की यात्रा के बारे में बताती हैं। उन्होंने बताया कि वो अगले दिन स्काईडाइविंग के लिए जाने वाली थी, लेकिन एक रात पहले उनकी दोस्त की तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिसके कारण उसे हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। जूली ने बताया कि वो जहां रुके थे, वहां स्ट्रैचर नहीं जा पा रहा था, जिसके कारण सैम को बॉडी बैग( लाश रखने वाला बैग) में भरकर एम्बुलेंस तक लाना पड़ा। हालांकि सुबह तक सैम बिल्कुल ठीक हो गई और फिर स्काईडाइविंग के लिए भी गई।
वहीं दूसरी विजेता जेनिफर ने अपनी किडनी फेलियर का इलाज और डायलिसिस शुरू करने से पहले यात्रा करने के निर्णय के बारे में अपनी कहानी शेयर की , जिसे ‘ MexiNO! ‘ टाइटल के साथ पेश किया गया है। इसके लिए उनको 5000 डॉलर का इनाम दिया गया।
बता दें कि यहां लगभग टॉप 5 विनर डिसाइड किए गए हैं। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस पूरी लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – धोखेबाज पति को पकड़ने के लिए डॉक्टर बनी सुपर वुमन, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
15 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines