क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट कैसा दिखता होगा? एक ऐसा एयरपोर्ट जो न सिर्फ अपनी डिजाइन से हैरान कर दे, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाए। अबू धाबी का जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे हाल ही में 2024 के प्रिक्स वर्साय इंटरनेशनल आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स में दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट घोषित किया गया। आइए जानते हैं इस एयरपोर्ट की खासियतों के बारे में…
किस एयरपोर्ट को मिल दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट का खिताब
अबू धाबी का जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2024 के प्रिक्स वर्साय इंटरनेशनल आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स में दुनिया का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट घोषित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पेरिस में यूनेस्को के मुख्यालय में आयोजित हुआ। जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे मिडफील्ड टर्मिनल या टर्मिनल A भी कहा जाता है, ने अपनी खास डिजाइन और और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से 400 से ज्यादा एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ दिया। इसकी डिजाइन को कोह्न पेडर्सन फॉक्स (KPF) ने बनाया है, जिसमें अबू धाबी के रेगिस्तान से प्रेरणा ली गई है।
कैसा है इस एयरपोर्ट का आर्किटेक्चर
50 मीटर ऊंचा यह एयरपोर्ट X-आकार में बना है, जिससे जगह का पूरा इस्तेमाल हो सके। इस एयरपोर्ट को ऐसे सामग्री से बनाया गया है जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती हैं। एयरपोर्ट की चार भुजाएं अबू धाबी के समुद्र, रेगिस्तान, शहर, और ओएसिस जैसे प्राकृतिक नजारों से प्रेरित होकर सजाई गई हैं। इसका सबसे खास आकर्षण “सना अल नूर” है, जो 22 मीटर ऊंचा कांच का एक सुंदर डिजाइन है। यह इस्लामी आर्किटेक्चर से प्रेरित है और इसकी मदद से प्राकृतिक रोशनी नीचे तक पहुंचती है और हवा का प्रवाह भी बेहतर होता है।
और किन-किन एयरपोर्ट्स को भी मिला सम्मान
नवंबर 2023 में खोला गया था, का आकार 7,50,000 वर्ग मीटर से ज्यादा है। यह टर्मिनल सालाना 45 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है और भविष्य में इसे 80 मिलियन यात्रियों तक की क्षमता के लिए विस्तार किया जा सकता है। प्रिक्स वर्साय 2024 में जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा अन्य एयरपोर्ट्स को भी पुरस्कार मिले। मेक्सिको के फेलिप एंजेलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इंटीरियर डिजाइन के लिए, सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट टर्मिनल 2 को एक्सटीरियर डिजाइन के लिए और थाईलैंड, अमेरिका के लोगन और कंसास सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को “विश्व चयन” का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड ऐसे डिजाइन को बढ़ावा देते हैं जो आधुनिकता और सांस्कृतिक धरोहर को जोड़ते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines