World’s Youngest Serial Killer: दुनिया भर में आए दिन बहुत से क्राइम होते हैं, लेकिन कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिनको भूलना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसा ही एक क्राइम 2007 के समय काफी चर्चा में रहा। हम अमरजीत सादा बात कर रहे हैं, जो एक सीरियल किलर था और उसने 3 बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। ये काम आप सीरियल किलिंग से अलग थी, क्योंकि इसका शिकार तो बच्चे हुए थे, लेकिन मर्डर करने वाला भी एक बच्चा ही था। जी हां, इन क्राइम को करते समय अमरजीत की उम्र केवल 8 साल ही थी। इसके कारण अमरजीत सादा को दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर कहा जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कब शुरू हुई कहानी?
2007 में एक खोई हुई बच्ची के केस ने अचानक एक नया मोड़ ले लिया, जब बच्ची के माता-पिता ने अपनी बच्ची के गायब होने का इल्जाम एक 8 साल के बच्चे पर लगाया। बिहार बेगूसराय के मुसहरी गांव में 3 साल की खुशबू कई दिनों से गायब थी, जिसके बाद पूरा गांव इस बच्ची को खोजने में लग गए। आखिर में थक-हारकर खुशबू की फैमिली पुलिस के पास गई। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई उसने पुलिस के साथ-साथ सबको डरा कर रख दिया।
खुशबू के माता पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अमरजीत सादा पर शक है। हालांकि, पहले पुलिस को लगा कि परिवार आपसी रंजिश के कारण इल्जाम लगा रहे हैं, मगर बाद में अमरजीत ने खुद ही अपने गुनाह कबूल किया। पुलिस ने जब अमरजीत से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि ‘पहले बिस्किट दो, तब बताऊंगा’। जब उसे बिस्किट का पैकेट मिला तो वो पुलिस को खुशबू के पास लेकर गया, जहां खुशबू की लाश थी।
आगे की पूछताछ में अमरजीत ने यह भी बताया कि खुशबू के अलावा उसने दो और बच्चियों को मारा है, जो उसके ही परिवार की थी। ये दो बच्चियां अमरजीत की 6 साल और 3 महीने की बहन थी। अमरजीत को अपने गुनाह को लेकर कोई पछतावा नहीं था, बल्कि उसे ऐसा करने में मजा आता है। ये हत्याएं अमरजीत ने 2006-2007 के बीच की थी। 8 साल की उम्र में अमरजीत को जेल नहीं भेजा जा सकता, इसलिए इसे जुवेनाइल होम भेजा गया।
crime
क्यों करता था ये सब?
रिपोर्ट बताती हैं कि जब पुलिस ने पहली बार अमरजीत से बात की थी तो वह अपना गुनाह कबूल करते समय अजीब तरीके से मुस्कुरा रहा था, तो क्या ऐसे में जुवेनाइल होम इसमें सुधार ला सकता है। बता दें कि अमरजीत को 18 साल होने की उम्र तक यहां रखा गया, फिर नाम बदल कर किसी और जगह भेज दिया गया। अब सवाल उठता है कि अमरजीत ने ऐसा क्यों किया, क्योंकि इस तरह का अपराध कोई आम इंसान नहीं कर सकता। साइकोलॉजिस्ट का एक पैनल अमरजीत से बात करता है और बाद में निष्कर्ष निकाला जाता है कि उसे ‘कंडक्ट डिसऑर्डर’ नाम की एक बीमारी है। जिसमें दूसरों को दर्द देने में खुशी मिलती है।
यह भी पढ़ें – Viral Video: घर में ‘पाली’ मौत, कोबरा से खेलते शख्स का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines