Unique Guinness World Record : दो साल की उम्र भी पूरी नहीं हुई कि बच्चा दुनिया का सबसे छोटा कलाकार बन गया और अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल कर लिया। 1 वर्ष और 152 दिन की छोटी सी उम्र में, बच्चे ने ना सिर्फ पेंटिंग बनाई बल्कि इसे बेचकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस बच्चे की उपलब्धि जानकर लोगों को हैरानी हो रही है।
दरअसल घाना के रहने वाले एक शख्स को गिनीज वर्ड रिकॉर्ड ने सबसे छोटे कलाकार की उपाधि दी है। घाना के कलाकार ऐस-लियाम नाना सैम अंकराह का नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष कलाकार के तौर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR ) दर्ज हुआ है। हैरानी की बात ये है कि इस बच्चे की उम्र महज 1 वर्ष और 152 दिन की है। इस बच्चे ने ना सिर्फ पेंटिंग बनाई बल्कि इसे बेचने में भी सफलता प्राप्त की है।
बच्चे की मां ने बताया कि ऐस-लियाम जब छः महीने का था, तभी से ही चित्रकला के प्रति आकर्षित होता था। धीरे-धीरे उसकी दिलचस्पी बढ़ती चली गई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में काम करते वक्त उसे थोडा व्यस्त रखने के लिए कुछ रंगों के साथ उसे खेलने देती थी, एक दिन उसने कुछ ऐसा बनाया जो दिखने में प्यारा लगा, वो इसकी पहली पेंटिंग थी।
ऐस-लियाम ना सिर्फ घाना में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही घाना की प्रथम महिला तक भी ऐस लियाम के चर्चा पहुंच गई है। हाल ही इमें ऐस-लियाम की बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। दस पेंटिंग्स को यहां लगाया था, जिसमें से 9 पेंटिंग्स को लोगों को खरीद लिया था।
यह भी पढ़ें : समंदर किनारे बच्चों की एक गलती पर मां-बाप को चुकाने पड़े 7 लाख रुपये, क्यों लगा जुर्माना?
वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ऐस-लियाम को दुनिया के सबसे कम उम्र के कलाकार (पुरुष) के रिकॉर्ड को मंजूरी मिलने के बाद उन्हें ऐसे माहौल में रखने के अवसरों की तलाश की जा रही है, जहां उनकी इस प्रतिभा को बचाया और बढ़ाया जा सके। बच्चे का परिवार मदद की तलाश कर रहा है और साथ में वह बच्चे की पेंटिंग बेचकर उसके पालन पोषण की कोशिश कर रहा है।
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
38 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines