सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने दुनिया की सबसे पतली मैकेनिकल घड़ी पहनी है, जिसने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये वॉच बुलगारी ओक्टो फिनिसिमो अल्ट्रा COSC है, जो इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है। इसकी मोटाई सिर्फ़ 1.7mm है, जो किसी क्रेडिट कार्ड से थोड़ा ही मोटा है। मजेदार बात है कि इस वॉच की कीमत 5 करोड़ के आसपास है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कीमत 5 करोड़ से ज्यादा
वीडियो में मार्क जुकरबर्ग के हाथ में दिख रही इस खास घड़ी की कीमत 590,000 अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कीमत में भारतीय मार्केट में आप आसानी से दो रेंज रोवर खरीद सकते हैं। यह वॉच बेहद खास है, क्योंकि पूरी दुनिया में इसके केवल 20 पीस उपलब्ध हैं। सबसे खास बात ये हैं कि हर घड़ी एक कस्टम-डिजाइन्ड केस के साथ आती है, जो अपने आप घूमता है और समय सेट करता है। पतले डिजाइन के बावजूद भी बुलगारी ने घड़ी के केस में 170 कंपोनेंट फिट किए हैं।यह कंपनी के एडवांस स्किल और इनोवेशन का सबूत है।
आसान नहीं है ऐसी घड़ियां बनाना
इस तरह की डिजाइन को बनाना कोई आसान काम नहीं है। घड़ियों के शौकीन और डिजिटल ग्रोथ मार्केटर मेहुल भगवानी ने ऐसी मास्टरपीस डिजाइन करने की चुनौतियों के बारे अपने एक इंटरव्यू में बताया है। भगवानी ने बताया कि ओक्टो फिनिसिमो अल्ट्रा COSC जैसी घड़ी बनाने का मतलब सिर्फ पार्ट को छोटा करना नहीं है, इसके लिए घड़ी की पूरे स्ट्रक्चर की कल्पना करनी पड़ती है।
घड़ी के हर छोटे पार्ट को डेली डैमेज से बचाने और उसका सामना करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है। इसके अलावा सभी कंपोनेंट को सही तरह से सेट करना भी एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि इस तरह के पतले डिजाइन में स्ट्रक्चरल सपोर्ट बहुत ही कम होता हैं। ऐसे में बुलगारी ओक्टो फिनिसिमो अल्ट्रा COSC सिर्फ एक घड़ी नहीं है; यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतरीन डिजाइन और इनोवेशन का मेल है।
यह भी पढ़ें – Watch Video:रोड पर घूमती भूतनी! वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
6 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines