Shortest Person Meets the World’s Tallest Person: दुनिया के सबसे बड़े और सबसे छोटे कद के इंसान जब आपस में मिले तो यह एक यादगार वक्त था। GWR के मुताबिक, सुल्तान कोसेन (Sultan Kosen) दुनिया के सबसे लंबे इंसान है जिनका 10 दिसंबर को जन्मदिन था। सुल्तान कोसेन 41 साल के हो गए हैं। दुनिया के सबसे लंबे और सबसे छोटे कद के इंसान के बीच हुई मुलाकात का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) ने शेयर किया है।
सुल्तान कोसेन के जन्मदिन के मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 2014 का एक वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो तब का है जब कोसेन दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति चंद्रा डांगी से मिले थे। कोसेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए GWR ने लिखा कि 2014 में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दिवस पर सुल्तान (251 सेमी / 8 फीट 2.8 इंच) की मुलाकात अब तक के सबसे छोटे व्यक्ति, चंद्र डांगी से हुई। उनके साथ GWR के एडिटर इन चीफ क्रेग ग्लेनडे भी शामिल हुए थे।
कौन हैं दुनिया के सबसे छोटे कद के इंसान?
GWR के अनुसार, नेपाल के चंद्र बहादुर डांगी (World’s Shortest Man Chandra Bahadur Dangi) दुनिया के सबसे छोटे कद के इंसान हैं। साल 2012 में चंद्र बहादुर को सबसे छोटे आदमी का खिताब मिला था। उनकी ऊंचाई मात्र 21.5 इंच थी। साल 2015 में 75 साल की उम्र में चंद्र बहादुर डांगी का निधन हो गया था। डांगी जिस स्थिति में 75 साल जिंदा रहे , ऐसी स्थिति में 30 साल से अधिक जीवित रह पाना मुश्किल होता है।
चंद्र बहादुर डांगी नेपाल से करीब 560 किमी दूर अपने भाइयों के साथ रहते थे। वह लकड़ी के व्यापार में शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि उनके बारे में अधिकतर लोगों को कोई जानकारी ही नहीं थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के बाद वह सुर्ख़ियों में आए और GWR ने उन्हें सबसे छोटे कद के व्यक्ति का खिताब दिया।
सुल्तान कोसेन जिनकी लंबाई (251 सेमी / 8 फीट 2.8 इंच) है, वह बताते हैं कि अधिक लंबाई की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर सके। वह बास्केटबॉल की टीम में भी शामिल हुए लेकिन उन्हें इस खेल के लिए अधिक ऊंचा मान लिया गया। साल 2009 में GWR ने उन्हें दुनिया के सबसे लंबे इंसान (World’s Tallest Man Sultan Kosen) का खिताब दिया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines