White House Security: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के ठीक सामने एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान घटना में दो नेशनल गार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हुए. इस हमले के बाद से ही व्हाइट हाउस को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर की जा रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर अमेरिका का व्हाइट हाउस कितना सुरक्षित और मजबूत है….
दुनिया का सबसे ताकतवर ‘घर’ है व्हाइट हाउस
अमेरिका के व्हाइट हाउस को दुनिया का सबसे ताकतवर और सुरक्षित घर कहा जाता है. इस घर में 132 कमरे, 32 बाथरूम, 412 दरवाजे, 8 सीढ़ियां, 3 एलिवेटर, 147 खिड़कियां मौजूद हैं. इस घर की सुरक्षा का बेहतर तरीकों से ध्यान रखा गया है. जिस पर न ही कोई गोली-बारूद काम करेगी और न ही कोई मिसाइल. इसके अलावा अगर इस पर किसी भी तरह का न्यूक्लियर अटैक किया जाए तो भी यहां पर सुरक्षा को देखते हुए बंकर्स बनाए गए हैं.
दुनिया के सबसे अधिक सुरक्षित घर में अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हैं. जी हां व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक घर होता है. साल 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास रहा ये घर दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण भी है.
132 कमरे, 412 दरवाजें और 32 बाथरूम
ये घर आखिर कितना सुरक्षित और आलीशान है इसे समझने के लिए यहां कुछ आंकड़े बताते हैं. ये 6 मंजिला इमारत है जिसमें दो मंजिल बेसमेंट में है. इसके साथ ही इस घर में 132 कमरे, 32 बाथरूम, 147 खिड़कियां और 412 दरवाजे हैं. प्रेसिडेंट हाउस, प्रेसिडेंट पैलेस और एक्यीक्यूटिव मेंशन के नाम से मशहूर इस घर को साल 1901 में तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस का नाम दिया था.
बता दें कि अमेरिका का ये व्हाइट हाउस 8 एकड़ में फैला हुआ है. जिसमें से 55000 वर्गफीट में फ्लोर बना है और बाकी के हिस्सें में गार्डन, स्वीमिंग पूल, टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट्स, जॉगिंग ट्रैक और अन्य चीजें बनी हुई हैं. व्हाइट में मौजूद हर कमरे को फूलों से सजाया जाता है. पर्सनल मूवी स्क्रीनिंग थियेटर और एक बॉलिंग एली रूम भी मौजूद है. जो बिल्कुल लग्जीरियस फील देता है.
इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, ओवल ऑफिस, मैप रूम सहति कई खास कमरे मौजूद हैं. इसके साथ ही यहां दो फॉर्मल गार्डन के अलावा किचन गार्डन और बच्चों के खेलने के लिए अलग से चिल्ड्रेन गार्डन बनाया गया है. व्हाइट हाउस में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें एक जिम भी है.
दो सुरंग और सीक्रेट बंकर भी
व्हाइट हाउस को लेकर ये दावे भी किए जाते रहे हैं कि यहां पर दो सुरंग और सीक्रेट बंकर भी बनाए गए हैं. एक सुरंग ट्रेजरी बिल्डिंग की ओर जाती है और दूसरी टनल साउथ लॉन में निकलती है. जहां से मरीन वन हेलिकॉप्टर तक पहुंचा जा सकता है. व्हाइट हाउस में एक बंकर भी है जिसे सिचुएशन रूम के नाम से जाना जाता है. इस रूम को किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाया गया है. कहा जाता है कि ये बंकर्स मजबूत लोहे से बनाए गए हैं. जिस पर कोई भी हमला बेअसर होता है.
व्हाइट हाउस की सिक्योरिटी को ब्रीच नहीं किया जा सकता है. इसकी छत और आस-पास की सभी इमारतों पर हर वक्त स्नाइपर्स, SWAT टीमें तैनात रहती हैं. वहीं, व्हाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी के एजेंट्स, डॉग स्कवॉड पेट्रोलिंग करती है.
1300 जवान करते हैं सुरक्षा
व्हाइट हाउस की सिक्योरिटी में एंटी मिसाइल, एंटी ड्रोन मिसाइल सिस्टम तैनात रहता है. साथ ही एंटरसेप्ट एयरक्राफ्ट जेट प्लेन भी इसकी सुरक्षा करते हैं. व्हाइट हाउस के आस-पास 24 किमी तक नो फ्लाइंग जोन है. राष्ट्रपति की सुरक्षा यूएस सीक्रेट सर्विस के पास है, जिसकी सुरक्षा 1,300 जवान करते हैं.
व्हाइट हाउस में एक गेस्ट हाउस भी है जिसे ब्लेयर हाउस कहते हैं. यहां राष्ट्रपति के आधिकारिक मेहमान ही ठहर सकते हैं. इस ब्लेयर हाउस में 119 कैमरे लगे हुए हैं. जब कोई भी विदेशी मेहमान इस ब्लेयर हाउस में ठहरता है तो इस पर उसी देशका झंडा लगा दिया जाता है.
कैसे पड़ा ‘व्हाइट हाउस’ नाम?
दरअसल साल 1798 में ठंड और दरार से बचाने के लिए इस इमारत पर चूने से व्हाइट वॉश करवाया गया था. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि जब 1814 में ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस को जला दिया गया था जिसके बाद इसकी दीवार पर आग और धुएं के निशान को छुपाने के लिए इसे सफेद रंग से रंगा गया था. जिसके बाद ही इसका नाम व्हाइट हाउस रखा गया.
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines