World Most Hunted House : दुनिया भर में एक से बढ़कर एक भुतिया जगह हैं। कुछ जगह तो ऐसी हैं जहां दिन में भी जाने से लोग डरते हैं। ऐसी भी जगह होती हैं जहां समय बिताने पर लोगों को इनाम भी दिया जाता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने घर में से एक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस घर में अगर आप रुकने के चैलेंज को स्वीकार कर लेते हैं तो आपको इनाम भी मिलेगा।
मैककेमी मैनर अमेरिका के टेनेसी के समरटाउन में एक भूतिया घर है। कहा जाता है कि यह प्रेतबाधित घर कई लोगों को शरीर और दिमाग से कमजोर बना देता है। इस भूतहा घर में जाने से पहले लोगों को 40 पन्नों के एक पत्र पर हस्ताक्षर करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्हें यह भी दिखाना पड़ता है कि वे मेडिकल टेस्ट पास करके इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं।
इस घर में घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि इस घर में जो भी रुकता है उसे खूब प्रताड़ित किया जाता है। उसके नाखून और दांत उखाड़ने की भी कोशिश की जाती है। कुछ लोगों का आरोप है कि भूतिया घर में आने वाले लोगों के साथ रेप की भी कोशिश हुई और मर्डर करने की कोशिश हुई।
कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें पानी में डुबोया गया। बिजली के झटके दिए गए, कोड़े मारे गए, मकड़ियों से परेशान किया गया तथा इस दुःस्वप्न के दौरान उन्हें बक्सों में बंद कर दिया गया, जिससे बच पाना संभव नहीं था। इस घर पर 10 घंटे रुकने के लिए शख्स को 15 हजार 300 डॉलर का इनाम दिया जाता है, करीब 13 लाख रुपये के बराबर है।
यह भी पढ़ें : पटाखों से भरी दुकान में धमाके का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
मालिक मैककेमी ने हाल ही में डेली मेल को बताया कि यदि मेरे बारे में कही गई सभी भयानक बातें सच हैं, तो मैं स्वतंत्र नहीं हो पाऊंगा, और जो करना चाहता हूं, वह नहीं कर पाऊंगा। 2019 में एक याचिका शुरू की गई थी जिसमें मैककेमी मैनर को बंद करने का आग्रह किया गया था। तब से अब तक इस पर 190,000 से अधिक हस्ताक्षर हो चुके हैं और इसके निर्माता ने इसे छिपे हुए यातना कक्ष का नाम दिया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines