---विज्ञापन---

कभी देखा है दुनिया का सबसे महंगा अंडा? कितनी होगी कीमत, जानें Egg से जुड़े रोचक फैक्ट

EMU Egg Price and Details: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा अंडा कितने का मिलता है, इस अंडे की कीमत क्या है? आइये जानते हैं

---विज्ञापन---

EMU Egg Price and Details: अंडा तो बहुत लोग खाते हैं लेकिन क्या आप कितने तरह के अंडे खरीदते हैं? ज्यादातर लोग दुकान पर मिलने वाले साधारण अंडे खरीदते और खाते हैं लेकिन आज हम आपको कई प्रकार के अंडे के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें से कुछ अंडे तो बेहद महंगे हैं तो कुछ सस्ते हैं। क्या आपने कभी 2000 रुपये में एक अंडा खरीदकर खाया है? खाने की बात छोड़िये, क्या आप जानते हैं कि सबसे महंगा अंडा कौन सा है? शायद बहुत लोगों को इसकी भी जानकारी नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने अंडे की दुकान पर खड़ी हैं। उसके पास तरह-तरह के अंडे हैं। कुछ अंडे के दाम 100 रुपये हैं तो कुछ के दाम 2000। महिला बता रही है कि कुछ अंडों के लिए उसे कई महीने का इंतजार करना पड़ता है। आइये जानते हैं कि 2000 में कौन सा अंडा मिलता है।

---विज्ञापन---

वीडियो में महिला ने बताया कि EMU अंडा 2000 रुपये का एक मिलता है। यह बहुत कम मिलता है और साथ में इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। महिला के अनुसार, इस अंडे के लिए कभी कभी 2-3 साल का इंतजार करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

वहीं हंस का अंडा आपने कभी देखा है? शायद आपने नहीं देखा होगा। महिला ने बताया कि हंस के एक अंडे की कीमत 200 रुपये है। वहीं टर्की मुर्गे के अंडे की कीमत 50 रुपये है। वहीं बत्तक के अंडे की कीमत 20 रुपये हैं।

खाने में कैसा होता है EMU अंडा?

---विज्ञापन---

EMU का अंडा बड़ा होता है और लगभग 12-15 मुर्गी के अंडे के बराबर होता है! बताया जाता है कि इस अंडे का स्वाद मुर्गी के अंडे जैसा ही होता है। इस अंडे से भी लोग ऑमलेट बना सकते हैं। EMU अंडों का रंग बहुत गहरा हरा होता है और उन पर नीले रंग के धब्बे होते हैं।

यह भी पढ़ें : आसमान में दिखेगा बर्फीला चांद! 2 ग्रह आएंगे साथ, फरवरी में होने जा रहा है कमाल

---विज्ञापन---

ये हैं दुनिया का सबसे महंगा अंडा
दुनिया का सबसे महंगा अंडा रोथ्सचाइल्ड फैबर्ज ईस्टर एग है। हैरानी की बात है कि इस अंडे की कीमत 78 करोड़ रुपये है। इस अंडे में कई तरह के हीरा और सोना लगा हुआ है। हालांकि यह अंडा खाने के लिए नहीं बल्कि सजावट के लिए है और इसे कृतिम तौर पर बनाया गया है। वहीं दूसरा सबसे महंगा अंडा 69 करोड़ रुपये का है, इस पर भी हीरे जड़े हुए हैं।

First published on: Feb 05, 2024 09:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola