World Most Expensive Burger: दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी कीमत और खासियत के बारे में जानकर बड़े से बड़े इंसान को भी धक्का लगता है। विश्व में कई ऐसे रेस्तरां हैं, जो अपनी महंगी-महंगी डिश के लिए जाने जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य होता है कि वो ऐसी डिश बनाए, जो सबसे अलग हो, जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी डिश और उन्हें एक अलग पहचान मिले।
इस समय सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है। बीते दिनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट guinnessworldrecords पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से लोग इस बर्गर को खाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- लेडी टीचर के सिर पर इस कदर हावी हुई शराब, कॉलर से पकड़ प्रिंसिपल को किया स्कूल से बाहर
दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की कीमत क्या है?
दुनिया के सबसे महंगे बर्गर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ सोने की पत्ती लगाई गई है। इसी के साथ इसमें रसदार वाग्यू बीफ, कैवियार और किंग क्रैब का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी कीमत लाखों में होती है। इसके अलावा बर्गर को बनाने के लिए जिस बन का इस्तेमाल किया गया है, वो डोम पेरिग्नन नाम की एक शैंपेन से बनाया गया है। जो आसानी से कहीं पर नहीं मिलता है। बन के अलावा बर्गर में जिस प्याज का इस्तेमाल किया गया है, वो भी असाधारण पुरानी शैंपेन से बने हैं। इसी वजह से इस बर्गर की कीमत 5 हजार यूरो यानी भारतीय रुपये में लगभग साढ़े चार लाख है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की खाने की पुष्टि
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्गर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसका स्वाद नमकीन, मीठा, कड़वा और खट्टा है यानी खाने में ये बेहद स्वादिष्ट है।’ बता दें कि इस बर्गर को मास्टरमाइंड रॉबर्ट जान डे वेन ने बनाया है, जोकि नीदरलैंड में द डाल्टन्स नामक रेस्तरां में काम करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफ रॉबर्ट जान डे वेन को ये बर्गर बनाने का ख्याल सबसे पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया था। उनका बचपन से ही सपना था कि वो विश्व रिकॉर्ड बनाए। शेफ रॉबर्ट जान डे वेन ने बताया था कि दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का नाम उन्होंने ‘द गोल्डन बॉय’ रखा है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
हालांकि अब सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने इस बर्गर को खाने की इच्छा जताई है। वहीं कुछ लोगों ने इस बर्गर के खिलाफ अपना विरोध भी जताया है। जहां एक यूजर ने कहा, मैं ये बर्गर खाना चाहता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक बर्गर खाने के लिए इतना खर्चा… हमसे नहीं हो पाएगा। इससे अच्छा है कि हम घर पर ही बर्गर बनाकर खा लें।
ये भी पढ़ें- कढ़ी के शौकीन न पढ़ें ये खबर, कहीं खाने से नफरत न हो, यूनिवर्सिटी से वायरल हुआ ऐसा वीडियो
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines