Swiss Armed Forces: आज जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, वहां सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं. इतिहास गवाह है कि कई देशों की सेनाओं ने बहादुरी के साथ युद्ध लड़े और अपने जान गवा दी. लेकिन इसी दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां की सेना का इतिहास बिल्कुल अलग और अनोखा माना जाता है. यहां के सैनिकों का मुख्य उद्देश्य लड़ाई नहीं, बल्कि सुरक्षा और शांति बनाए रखना है. यही वजह है कि यह देश युद्धों की आग से काफी हद तक दूर रहा है और इसकी सेना को दुनिया की सबसे सुरक्षित सेनाओं में गिना जाता है. आपको बता दें कि यह देश अपनी खूबसूरती, पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर जहां जाना भारतीय भी बहुत पसंद करते हैं.
किस देश की सेना है सबसे लकी?
इस अनोखे देश का नाम स्विट्जरलैंड है, इस देश की इस खास पहचान के पीछे उसकी ‘स्थायी तटस्थता’ की नीति है, जिसे उसने 1815 की वियना कांग्रेस के बाद अपनाया था. इसका मतलब साफ है कि यह देश किसी भी अंतरराष्ट्रीय युद्ध या सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बनता. इस समझदारी भरे फैसले ने स्विट्जरलैंड को बड़े-बड़े युद्धों से बचाकर रखा. जब दुनिया प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही झेल रही थी, तब भी यह देश खुद को सुरक्षित रखने में सफल रहा. यही नीति इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है और यह देश वक्त के साथ तरक्की करता रहा.
रक्षा पर फोकस और आक्रमण से दूरी
स्विट्जरलैंड की सेना का ढांचा भी बाकी देशों से काफी अलग है. यहां की सेना का मकसद सिर्फ अपने देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा करना है. यह सेना कभी आक्रामक भूमिका में नहीं रहती और न ही किसी दूसरे देश पर हमला करती है. यही कारण है कि इसके सैनिक सीधे युद्ध के मैदान में बहुत कम दिखाई देते हैं. उनकी ट्रेनिंग और तैयारी पूरी तरह से सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने पर आधारित होती है.
हर नागरिक है देश की ताकत
इस देश की एक और खास बात यह है कि यहां हर योग्य नागरिक को सैन्य प्रशिक्षण लेना जरूरी होता है. युवाओं को बेसिक ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर वे देश की रक्षा में योगदान दे सकें. इस व्यवस्था से स्विट्जरलैंड अंदर से मजबूत और आत्मनिर्भर बना रहता है. यही कारण है कि इसे अक्सर एक ऐसी ‘लकी आर्मी’ के रूप में देखा जाता है, जहां सैनिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है और युद्ध से दूरी बनाए रखी जाती है.
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines