Watch : जब दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर पहली बार दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, देखें नजारा

Chenab Bridge First Vande Bharat Train : दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चेनाब से पहली बार वंदे भारत ट्रेन गुजरी, जिसका वीडियो सामने आया है।

Chenab Bridge
विज्ञापन

Chenab Bridge First Vande Bharat Train : भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है. यह ब्रिज जम्मू कश्मीर में बना हुआ है। शनिवार को दुनिया के सबसे ऊंचे इस रेलवे पुल पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल रन किया गया। चेनाब ब्रिज पर दौड़ती वंदे भारत का वीडियो भी सामने आया है।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन तक चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में जम्मू कश्मीर के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए गए हैं। इसके बाद इसका ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चेनाब ब्रिज को ही पार किया। इस पुल को वंदे भारत ट्रेन का पार करना भारतीय रेलवे और जम्मू-कश्मीर समेत देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था।

Advertisment

जम्मू-कश्मीर के लिए डिजाइन की गई वंदे भारत

श्रीनगर की यात्रा के दौरान, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल, अंजी खाद पुल को भी पार करेगी। वंदे भारत ट्रेन को घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन -30 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर चल सकती है।

देखें वीडियो


इतना ही नहीं, इस ट्रेन के शीशे पर कभी बर्फ नहीं जमेगी, जिससे देखने में कोई समस्या नहीं आयेगी। इसके साथ ही ट्रेन में कई हवाई जहाज जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (23 जनवरी) को कहा कि कई देश भारत से सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन आयात करने के इच्छुक हैं।एएनआई के अनुसार वैष्णव ने कहा, “कई देशों ने वंदे भारत में रुचि दिखाई है।”

विज्ञापन


जानें चेनाब ब्रिज के बारे में!

चेनाब ब्रिज, चेनाब नदी की सतह से 359 मी॰ (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बन गया है। यह ब्रिज संगलदान रेलवे स्टेशन और रियासी रेलवे स्टेशन के मध्य बनाया गया है। इस ट्रेन के जरिए कटरा से बनिहाल की दूरी 90 मिनट में तय की जा सकेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ