World Heart Day 2022: आज वर्ल्ड हार्ट डे है। दिल की बीमारियों से निपटने और उनके प्रति जागरुक करने के लिए वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वर्ल्ड हार्ट डे की स्थापना की थी, यह हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। आज के दिन दुनिया भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारी (सीवीडी), इसके चेतावनी संकेतों, रोकथाम के तरीकों और प्रभावित लोगों की सहायता करने के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाता है।
World Heart Day 2022 की थीम क्या है?
इस साल वर्ल्ड हार्ट डे ‘Use Heart for Every Heart’ की थीम पर मनाया जा रहा है। इसका मतलब है कि सभी हृदयों के लिए हृदय का उपयोग करें। इस थीम का मकसद लोगों को एक जोड़ना है, जिससे वे मिल कर सेहतमंद हृदय के लिए काम कर सकें।
अभी पढ़ें – Home Remedies For Itchiness: पानी में डालकर नहाएं ये देसी चीजे, मौसमी खुजली से मिलेगी छुटकारा
World Heart Day का इतिहास क्या है?
सबसे पहले सन 2000 में 24 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया गया था। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एकसाथ मिलकर इस दिन खास दिन की नींव रखी। हार्ट डे के विचार को दुनिया के सामने रखने का क्रेडिट 1997 से 1999 तक वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले एंटोनी बेयस डी लूना को जाता है।
अभी पढ़ें – World Heart Day 2022: ये 5 सब्जियां आपके हार्ट को रखें हमेशा स्वस्थ, डाइट में जरूर करें शामिल
सबसे पहले 24 सिंतबर को मनाया गया था वर्ल्ड हार्ट डे
वर्ल्ड हार्ट डे मूल रूप से 24 सितंबर, 2000 को मनाया गया था। 2011 तक इसे सितंबर में अंतिम रविवार को मनाया गया, लेकिन 2011 के बाद इस खास दिन को 29 सितंबर के रूप में सेलिब्रेट करन के लिए तय किया गया।
World Heart Day का महत्व
वर्ल्ड हार्ट हेल्थ डे को मनाने का उद्देश्य दुनिया का ध्यान उस व्यवहार की ओर लाना है, जो व्यक्तियों के हृदय को हेल्थी बनाए रखने के कार्यों पर बल देता है। इसके अलावा आमजन को हृदय रोगों से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए यह इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines