World biggest truck video most expensive tyres 2 crores: इंटरनेट की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां पर हमें ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं। जो शायद हम अपने आसपास नहीं देख पाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को अपनी पसंद की चीजें दिखाने या शेयर करने का मौका देता है। यहां पर अगर किसी को कुछ दिलचस्प चीज देखने मिलती है तो वह दूसरों के साथ तुरंत शेयर करता है क्योंकि यहां पर किसी भी नई को शेयर करना बहुत ही आसान होता है। अभी कुछ दिन पहले 200 से ज्यादा टायर्स वाले ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इसी बीच ट्रक से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा कि इतने बड़े ट्रक भी होते हैं। बता दें कि इस ट्रक के सिर्फ टायर्स दो करोड़ रुपए के हैं। वहीं, इस ट्रक के पहिए की ऊंचाई 10 फुट से ज्यादा हैं, जिसके सामने आदमी भी बौना नजर आता है। बता दें कि यह डंपिंग ट्रक आमतौर पर सड़कों पर देखने को नहीं मिलते हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल माइनिंग के लिए किया जाता है।
टायर्स की कीमत 2 करोड़ रुपए
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shridhar.m नाम के पेज से अपलोड किया गया है। जिसमें एक शख्स कई सारे ट्रकों के बीच चला जाता है। जब वह ट्रक के पास खड़ा होता है तो वह उसके टायर्स से भी बहुत छोटा नजर आता है। जानकारी के अनुसार, इस ट्रक की ऊंचाई तीन मंजिला इमारत के बराबर है। शख्स इस ट्रक के बारे में बताता है कि इसके पहियों की कीमत 2 करोड़ रुपए है। वहीं, यह ट्रक चार लाख किलो भार ले जाने के लिए सक्षम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रक नाम XDE440 है।
ये भी पढ़ें: Watch Video: OMG! इतना लंबा Truck, 200 से ज्यादा टायर्स, वीडियो देखकर लोग बोले- बाहुबली से कम नहीं है
वीडियो देख यूजर्स ने दिए कमाल के रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में ट्रक को लेकर बहुत उत्सुकता पैदा हो गई। यूजर्स ने तरह-तरह कमेंट किए। एक शख्स ने लिखा कि इतना विशाल ट्रक पहली बार देखा है, यह तो मेरे घर के जितना बड़ा है। वहीं, दूसरे शख्स ने कमेंट किया कि अगर यह ट्रक सड़क पर आ जाए तो क्या होगा। वहीं, कई लोगों ने हैरान करने वाले इमॉजी के साथ अपने रिएक्शन दिए। बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
ये भी पढ़ें: अरे बाप रे! इतना बड़ा अजगर पहाड़ पर चढ़ते कभी देखा नहीं होगा, वीडियो देखकर कहेंगे OMG
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines